Bihar Minister Controversial Remark: बिहार के मंत्री की ओर से सेना पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भड़क गए। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को मांग की कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद नेता और राज्य के मंत्री सुरेंद्र यादव को बर्खास्त करें।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेंद्र यादव का बयान बेहद आपत्तिजनक है। हमारी सेना अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मूर्खतापूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भी सुरेंद्र यादव का मंत्री बने रहना नीतीश कुमार सरकार द्वारा हमारी सेना और जवानों का सीधा अपमान है।
और पढ़िए –Hajipur: हाजीपुर से सोनपुर तक रेलवे ऑफिस में CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, चीफ कंट्रोलर से की पूछताछ
केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार से पूछा- क्या आपमें देशभक्ति बची है?
नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि हमारी सेना हमेशा अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए जानी जाती है और देश हमारे सशस्त्र बलों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि क्या उनमें राष्ट्रवाद की भावना है? उनमें देशभक्ति बची है? अगर हां, तो उन्हें तुरंत इस देशद्रोही मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए, जिन्होंने अपने बयान से सेना को बदनाम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव से भी कहना चाहता हूं कि सुरेंद्र यादव उनकी पार्टी के बड़े नेता हो सकते हैं, लेकिन उन्हें सेना के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक बयान के लिए निष्कासित कर दिया जाना चाहिए।
बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव ने क्या कहा था?
राजद नेता ने गुरुवार को कहा था कि आज से ठीक 8.5 साल बाद हमारी सेना को हिजड़ों की फौज के रूप में देखा जाएगा। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है, उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। बता दें कि पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में दौरे के दौरान सुरेन्द्र यादव ने ये बातें कही।
बिहार के मंत्री ने ये भी कहा था कि जब वे (अग्नीवीर) 25-26 साल के हो जाएंगे और शादी के प्रस्ताव आएंगे तो वे क्या कहेंगे? मैं एक सेवानिवृत्त सैनिक हूं। फिर उनसे कौन शादी करेगा?” यादव ने कहा कि ये योजना जिसके भी दिमाग की उपज है, उसे फांसी दी जानी चाहिए, वो भी कम सजा का हकदार नहीं है।
और पढ़िए –बिहार के मंत्री का सेना पर विवादित बयान, कहा- अग्निवीर योजना लाने वाले को फांसी पर लटकाओ
क्या है केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना?
बता दें कि पिछले साल 14 जून को केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना शुरू की गई थी। अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाएं 17.5 और 23 साल के आयु वर्ग में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती करेगी जिन्हें अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। योजना के मुताबिक, भर्ती किए गए युवाओं में से चार साल के बाद 25 फीसदी को अगले 15 साल तक बनाए रखने का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines