हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'तेजस्वी यादव को बोलने का कोई अधिकार नहीं...', जमाई आयोग के तंज पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

Bihar News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘जमाई आयोग’ वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह बोलने का कोई अधिकार नहीं है। पढ़ें पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का हमला (News24 Repoter)

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत का माहौल काफी गरम है। राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का सिलसिला जारी है। हाल ही में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोगों में पारिवारिक संबंधों के आधार पर नियुक्तियां की जाती हैं। साथ ही उन्होंने ‘जमाई आयोग’ भी कहा। इस बयान को लेकर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने RJD की तीखी आलोचना करते हुए उसे ‘परिवारवादी पार्टी’ बताया है।

तेजस्वी पर केंद्रीय मंत्री का हमला

तेजस्वी यादव द्वारा आयोगों में पारिवारिक संबंधों के आधार पर नियुक्ति के आरोपों को नकारते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। आयोगों में जो लोग नियुक्त हुए हैं, वे अपनी काबिलियत और योग्यता के आधार पर नियुक्त हुए हैं, न कि रिश्तेदारी के आधार पर। विपक्ष का हमला निराधार और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है।

परिवारवादी पार्टी बन गई RJD

इस दौरान नित्यानंद राय ने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी अब सिर्फ परिवार के लिए रह गई है। तेजस्वी, राबड़ी देवी, लालू यादव, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य… पूरा परिवार किसी न किसी पद पर बैठा है। राजद अब एक ऐसी पार्टी बन गई है जो सिर्फ परिवार के लिए जीती और मरती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar News: दुनिया के लिए दौड़ेगा बिहार में बना इंजन, अफ्रीकी देश गिनी को डिलीवर होगी पहली खेप

पीएम मोदी की रैली पर क्या बोले मंत्री

सिवान में 20 जून को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। जनता बेहद उत्साहित है और पूरा एनडीए एकजुट हुआ है। यह रैली बिहार की राजनीति को नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री के दिल में बिहार बसता है। बिहार की जनता उन्हें परिवार का सदस्य मानती है। उन्हें बिहार के विकास की गहरी चिंता और प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola