केंद्रीय मंत्री की मटन पार्टी से मचा बवाल, वीडियो वायरल होने पर विपक्ष ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा आयोजित मटन पार्टी राजनीतिक और धार्मिक हलकों में विवाद का विषय बन गई है। इस पार्टी के दौरान ललन सिंह ने कहा, “भोजन का बढ़िया इंतजाम है। जो सावन मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम किया गया है।” पढ़ें सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

Bihar News, Bihar Government, Union Minister Lallan Singh, Mutton Party, Video Viral, RJD Tejasvi Yadav, बिहार न्यूज, बिहार सरकार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मटन पार्टी, वीडियो वायरल, राजद तेजस्वी यादव

मटन पार्टी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह लोगों को संबोधित करते हुए

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले में सावन के पावन महीने के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा आयोजित मटन पार्टी राजनीतिक और धार्मिक हलकों में विवाद का विषय बन गई है। बुधवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ललन सिंह ने मंच से मुस्कुराते हुए कहा, “भोजन का बढ़िया इंतजाम है। जो सावन मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम किया गया है।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कार्यक्रम में उनके साथ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

आयोजकों ने रखा था शाकाहारी विकल्प

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की इस पार्टी में आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया था कि शाकाहारी भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। बावजूद इसके, मंच से मटन भोज का सार्वजनिक आमंत्रण देना विपक्ष को खटक गया है। विपक्ष को खटकना इसीलिए भी स्वाभाविक है क्योंकि इसी पिछले साल नवरात्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर पर मछली खाने से बीजेपी और जदयू ने खूब मजे लिए थे और इसे धार्मिक आस्था के साथ खेलवाड़ भी बताया था।

विज्ञापन

विपक्ष ने साधा निशाना

विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को तुरंत लपकते हुए ललन सिंह पर धार्मिक असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सावन जैसे पवित्र महीने में मटन भोज की चर्चा करना हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ है। राजद ने मटन पार्टी का वीडियो ट्विट करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म के ये ठिकेदार दूसरे को खूब नसीहत देते है लेकिन जब बारी खुद की आती है तो…मौन हो जाते हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं का किया शिलान्यास

वहीं, बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने बुधवार को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के साथ मिलकर 472 करोड़ रुपये की सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 19 सड़कें और 13 करोड़ रुपये से बनने वाले दो पुल शामिल हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ