केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बेगूसराय में पत्रकारों के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर अपनी बात रखी। बिल का विरोध करने पर उन्होंने राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आलोचना की। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यादव गरीब पसमांदा मुसलमानों के खिलाफ हैं। वे नहीं चाहते कि मुस्लिमों को उनके अधिकार मिलें। संसद द्वारा पारित कानून पूरे देश में लागू होते हैं, क्योंकि संसद पूरे देश की है। तेजस्वी यादव गरीब मुसलमानों और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं। यह कानून गरीबों को अधिकार देने के लिए बनाया गया है, न कि तेजस्वी यादव के ठेकेदारों को।
कन्हैया कुमार को लेकर कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जनगणना के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी खुद नहीं जानते क्या बोल रहे हैं? वे राजा के घर में पैदा हुए हैं और राजा की तरह जो मन में आता है, बोल देते हैं। जनगणना बिहार के अलावा कई राज्यों में हो चुकी है। अब पता नहीं राहुल क्या बोल रहे हैं? राहुल गांधी की बेगूसराय यात्रा पर भी उन्होंने टिप्पणी की। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी ने 45 मिनट की यात्रा की है। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने यहां पेट्रोकेमिकल्स का वादा किया था। लोगों से यह बात कहकर 2 बार वोट हासिल किए, लेकिन वादा पूरा नहीं कर पाए। कन्हैया कुमार को चेहरा बनाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसको बनाना है बनाएं, हमको उससे क्या फर्क पड़ता है?
तेजस्वी यादव कर चुके बिल का विरोध
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट आवेदन भी दाखिल किया था, जिसमें वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सरकार का पक्ष सुनने का आग्रह किया गया था। इससे पहले 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि अगर उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में लौटती है, तो विधेयक को ‘कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। यादव ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नीतीश कुमार की पार्टी का गठबंधन केवल अक्टूबर 2025 तक रहेगा।
यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा केस में नरेंद्र मान कौन? जो संभालेंगे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: पूरे देश में आज से नया वक्फ कानून लागू, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines