बिहार में बेटी के लव मैरिज से नाखुश मां ने उठाया खौफनाक कदम, दामाद के साथ कर दिया कांड
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bihar News: बिहार के वैशाली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दामाद को महज इस बात पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, क्योंकि वह कम सुंदर था और उसने महिला की बेटी से लव मैरिज कर ली थी। बताया गया है कि आग से युवक 70 फीसदी जल गया है।
जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम के 23 वर्षीय बेटे विकाश कुमार के रूप में हुई है। विकास मुजफ्फरपुर में ही मेहनत मजदूरी करता है। युवक ने 11 मई 2022 को पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की 18 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी से लव मैरिज शादी की थी।
इसके बाद विकास और नेहा साथ में रहने लगे, लेकिन नेहा की मां इस शादी से नाखुश थी, क्योंकि उसकी बेटी गोरी और दामाद काला था। बताया गया है कि नेहा 7 माह की गर्ववती है। नेहा की मां ने उसे मायके बुलाया था। इसके बाद से मां बेटी को ससुराल नहीं जाने दे रही थी। इस बात को लेकर मां बेटी में भी कई बार विवाद हुआ।
पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि विकास अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। इसी दौरान नेहा की मां ने विकास पर पेट्रोल कर आग लगा दी। विकास की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर विकास के परिवार के परिवार वाले भी आग गए। इसके बाद उसे हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास की हालत गंभीर बनी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: