Bihar Bridge Collapse: बिहार के खगड़िया में 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से गंगा नदी पर बना रहा पुलिस रविवार को भरभरा कर गिर गया। हादसे में किसी के हताहत को कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि सात माह में पुल के गिरने का ये दूसरा हादसा है। उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच और हादसे के जिम्मेदारों की पहचान करने का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बिहार के भागलपुर में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गिरते हुए दिखाई दिए। बताया गया है कि बिहार के खगड़िया में 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण किया जा रहा था।
https://twitter.com/ANI/status/1665371923625422849
सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम उम्मीद कर रहे थे कि पुल का उद्घाटन इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर तक हो जाएगा, लेकिन जिस तरह से गिरा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की जांच होनी चाहिए, कुछ तो गलती है।
https://twitter.com/ANI/status/1665372785252909056
खबरों के अनुसार, अप्रैल में आए तूफान के कारण भी पुल को काफी नुकसान हुआ था। पुल का मध्य भाग खगड़िया, अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बनाया जा रहा था। पुल का एक हिस्सा दो साल पहले भी गिर गया था। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में बिहार के बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा गिर गया था।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
46 mins ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines