Bihar News: भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में बिहार से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से दोनों चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों ने बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री की थी।
सहायक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी एसके सिंह ने कहा कि उन्हें शनिवार रात रक्सौल सीमा चौकी पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान विदेशियों ने अपनी पहचान चीन के जाओक्सिंग प्रांत के झाओ जिंग और फू कॉन के रूप में बताई।
चीनी नागरिकों ने कहा- बीरगंज होटल में छूटा पासपोर्ट
एसके सिंह ने बताया कि वे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना पाए गए और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने पासपोर्ट सीमा पार बीरगंज के एक होटल में छोड़ दिए थे, जहां वे पिछली रात रुके थे। सिंह ने कहा, वे एक ऑटोरिक्शा से सीमा पर पहुंचे थे और बॉर्डर पैदल पार करने की कोशिश की।
रिकॉर्ड के अनुसार, चीनी नागरिकों ने 2 जुलाई को भी उचित दस्तावेजों के बिना भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था, जब उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अनजाने में ऐसा किया। अधिकारी ने कहा, उस समय उन्हें छोड़ दिया गया और उनके पासपोर्ट पर प्रवेश अस्वीकृत की मुहर लगाकर वापस कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रवेश करने का उनका बार-बार प्रयास संदेह पैदा करता है। इसलिए, उन्हें आगे की जांच और कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
14 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
24 mins agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
9 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines