मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं. दरअसल, 2 जून मंगलवार की रात में खान सर के कोचिंग में मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई. दूसरे दिन पुलिस ने इस मामले में ज्ञान विंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया. जिसके बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें खान सर के दो गार्ड्स फायरिंग करते नजर आए. पुलिस ने बाद में उन दोनों गार्ड्स को भी गिरफ्तार किया और खान सर के खिलाफ भी गैर वारंटी FIR दर्ज किए.
वहीं, खान सर का कोचिंग संस्थान, ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ फायर सेफ्टी (अग्निशमन) नियमों की अनदेखी के कारण भी बड़े विवादों में आ गया है. बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा की गई जांच में सुरक्षा मानकों में भारी कमियां पाई गई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संस्थान को खामियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया है.
खान सर के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
एक तरफ खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो दूसरी तरफ उनके कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने इस बात की जानकारी दी है कि खान ग्लोबल स्टडीज में कई तरह की त्रुटियां पाई गई है, 15 दिनों के अंदर अगर मानकों का पालन नहीं किया गया तो खान सर के कोचिंग पर ताला लटक सकता है.
अनुराग वर्मा की कोर्ट में अर्जी दाखिल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खान सर ने शनिवार को अनुराग वर्मा की कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. खास बात यह है कि इस याचिका में खान सर ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने उन दोनों निजी सुरक्षा गार्डों (बॉडीगार्ड्स) के लिए भी एंटीसिपेटरी बेल की मांग की है, जिन पर भीड़ पर गोली चलाने का आरोप है. इस कानूनी कदम के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि जब तक अदालत से अग्रिम जमानत पर कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक खान सर पुलिस के सामने या कोर्ट में सरेंडर नहीं करने वाले हैं.
खान सर ने सरेंडर क्यों नहीं किया?
पटना सिविल कोर्ट में खान सर के सरेंडर करने की बात सिर्फ एक अफवाह थी. इस अफवाह के कारण पटना पुलिस और मीडिया करीब 4 घंटे तक कोर्ट के बाहर परेशान रही. बाद में खान सर के वकील ने साफ किया कि कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का उनका कोई इरादा नहीं था.
हिरासत में कोचिंग संस्थान के दो गार्ड
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को कहा था कि खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टिट्यूट में तोड़फोड़ के मामले से जुड़ी प्राथमिकी में शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान का नाम शामिल किया गया है. पुलिस ने कोचिंग संस्थान के दो गार्ड को हिरासत में लिया था. आरोप है कि मंगलवार रात 15-20 लोगों के एक समूह ने कोचिंग सेंटर का पोस्टर फाड़ दिया और परिसर में पथराव किया. इस दौरान दोनों गार्ड ने कथित रूप से गोलियां चलाईं.
यह भी पढ़ें- खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी
अचानक गायब होने से पहले की थी पुलिस की तारीफ
फिलहाल खान सर के सामने कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का विकल्प है ताकि वो गिरफ्तारी से बच सकें. लेकिन शनिवार को ना तो खान सर खुद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे और ना ही उनके वकीलों की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई. पुलिस भी खान सर की राह तकती रह गई पर वो सामने नहीं आए. यहां एक गौर करने वाली बात यह भी है कि खान सर ने अचानक गायब होने से पहले खुद यह कहा था कि वो पुलिस की जांच में हर सहयोग करेंगे. जब उनके खिलाफ ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी की तरफ से FIR दर्ज कराई गई थी तब खान सर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हुई है तो मैं पुलिस को सहयोग करूंगा.
क्या आज पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार करेगी?
खान सर की अरेस्टिंग को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि, खान सर की आज गिरफ्तारी की उम्मीद लगभग न के बराबर है.
खान सर के वकीलों ने साफ कर दिया है कि वे कानूनी रास्ता (अग्रिम जमानत) अपना रहे हैं.
पुलिस फिलहाल मामले की जांच और स्थिति को शांत रखने में जुटी है, न कि जल्दबाजी में किसी बड़ी गिरफ्तारी की फिराक में.
आज रविवार होने के कारण कोर्ट बंद है, इसलिए पुलिस सोमवार-मंगलवार को होने वाली अदालती कार्रवाई पर नजर रखेगी.
पटना पुलिस की छात्रों से अपील
पुलिस ने कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. पुलिस का कहना है कि कुछ कोचिंग संस्थान अपने आपसी वर्चस्व की लड़ाई में छात्रों को ढाल बनाकर आगे कर रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है. छात्र केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.
कोचिंग सेंटर पर मारपीट मामले में 2 एफआईआर है दर्ज
दो जून को मुसल्लहपुर स्थित खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट और फायरिंग मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है. एक प्राथमिकी में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी प्राथमिकी सोशल मीडिया में खान सर के दो गार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज की गई है. इस मामले में खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनका दोनों राइफल भी जब्त कर लिया गया है. मामले में खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उनके कहने पर ही दोनों गार्डों ने रायफल से फायरिंग की थी. इसी आरोप में उन पर भी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
41 mins agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
23 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
23 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines