Triple Murder Case: जिस बहन से राखी बंधवाता था, उसी बहन की जान लेते वक्त जरा भी नहीं सोचा। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने जीजी और 2 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा। मामला बिहार का है। मृत महिला का युवक से प्रेम- प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवारवालों की अनुमति के बिना उसने 3 साल पहले युवक से शादी कर ली थी। इस वजह से लड़की के परिजन नाराज थे। इसी खुन्नस में लड़की के भाई ने मौका पाकर बहन उसके पति और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रेम-विवाह से नाराज था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का मोहल्ले के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घरवालों के सामने शादी करने का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए उन्होंने घरवालों को बिना बताए भागकर शादी कर ली थी। परिजन इस बात से नाराज हो गए थे। इस वजह से परिवार खुन्नस में भी था। मौका पाकर लड़की के भाई ने बहन-जीजा और भानजी को मार दिया।
यह भी पढ़ें: किक्रेट पिच पर इंजीनियर ने तोड़ा दम, चलते वक्त हांफते है
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
मृत महिला के देवर ने बताया कि लड़की के पिता पिछले कुछ दिनों से घर के बगल में ही काम कर रहे थे। बेटी से बात करने के बहाने वे घर पहुंच गये और उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को भी बुला लिया। दोनों ने पहले दोनों को रॉड से मारा, फिर गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines