बिहार रेजीमेंट के वीर जवान देव किशोर को पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Bihar News: हिमाचल प्रदेश के पूह में स्पेशल ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ के दौरान बलिदान हुए बिहार रेजीमेंट के वीर जवान देव किशोर शाह को बिहार सरकार की तरफ से पटना एयरपोर्ट पर सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

Martyr Dev Kishore Tribute Patna Airport

पटना एयरपोर्ट पर शहिद देव किशोर को श्रद्धांजलि

Bihar News: भारतीय सेना की तरफ से 5 जून को हिमाचल प्रदेश के पूह में स्पेशल ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान बिहार रेजीमेंट के वीर जवान देव किशोर शाह बलिदान हो गए। पटना एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर 6 जून 2025 को पहुंचा। इस दौरान शहीद जवान के सम्मान में पटना एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पहुंचे। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने देव किशोर शाह के बलिदान पर गहरा शोक जताया है।

एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि

शहीद देव किशोर शाह को श्रद्धांजलि देने के लिए COAS एवं GOC-in-C, Central Comd की तरफ से सैन्य अधिकारी, बिहार सरकार की तरफ से सचिव (गृह) प्रणव कुमार, गृह विभाग की ओर से पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पटना SSP अवकाश कुमार और भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से बिहार के सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। इस दौरान सेना ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी।

सीएम नीतीश ने व्यक्त किया शोक

देव किशोर शाह के बलिदान पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि देश हमेशा उनकी शहादत को याद रखेगा। उन्हें इस घटना से काफी दुख हुआ है। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने शहीद जवान देव किशोर के परिवार को राज्य सरकार की ओर से सम्मान राशि देने का ऐलान किया है। देव किशोर की बलिदान की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ