Bihar News: बिहार में फरवरी से चालू होगी यह रेलवे लाइन, 1.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
Edited By Amit Kasana

रेल लाइन पर जायजा लेते रेलवे अधिकारी
Edited By Amit Kasana

रेल लाइन पर जायजा लेते रेलवे अधिकारी
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट: सीमांचल को मिथिलांचल से जोड़ने वाली प्रमुख फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों और संवेदकों की ओर से लगातार काम कराये जा रहे हैं।
नये साल में इस इलाके के लिए इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन का शुरू होना सबसे बड़ा सौगात होगी। वहीं, इस मामले रेलवे अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि काम पूरा कर दिया गया है अब एनएफआर जल्द अपना काम शुरू कर दे तो जल्द ही इस रेलवे लाइन को पूरा कर दिया जाएगा।
बता दें इस रेल लाइन के शुरू होने से सीमांचल और मिथिलांचल के कुल करीब डेढ़ करोड़ लोगों को इससे फायदा होगा। इससे आसपास के अररिया, पुर्णिया, किशनगंज, कटियार, सुपौल, सहरसा में रहने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। लंबे समय से इस रेलवे लाइन की मांग की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: