अभिषेक कुमार, हाजीपुर: बिहार के शिक्षा माफिया बच्चा राय के घर पर सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की है। दरअसल, ईडी के द्वारा अटैक की हुई जमीनों को बच्चा राय ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है, जिसको लेकर ईडी ने वैशाली जिले के भगवानपुर थाना में अपनी जमीन मुक्त करने के लिए बिहार पुलिस से गुहार भी लगाई थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई थी, इसी दौरान सुबह-सुबह अचानक ईडी की टीम ने घर, कॉलेज सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर अब खुद एक्शन में आ गई है और अटैक किए हुए जमीन को बच्चा राय से मुक्त कराने में लगी हुई है।
दरअसल, ईडी के द्वारा बच्चा राय की जमीन को अटैच किया गया था। इसके बाद जेल से मेडिकल ग्राउंड पर बच्चा राय दो सप्ताह का के लिए बाहर आया था और इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। वहीं, बाहर आने के बाद ईडी के द्वारा अटैक की हुई जमीनों को फिर से एक बार कब्जा कर लिया, जिसे मुक्त करने को लेकर ईडी ने भगवानपुर थाने से मदद मांगी थी। इस दौरान पुलिस जांच के बीच ही अचानक ईडी की टीम ने छापेमारी कर दी। वहीं, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी के द्वारा छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav फैमिली की तिरुपति यात्रा, तेजस्वी यादव की सालगिरह मनाई, बेटी का मुंडन कराया, तस्वीरें वायरल
टॉपर घोटाले में आया था नाम
गौरतलब है कि 18 नवंबर को ईडी ने भगवानपुर थाने में FIR दर्ज कराया था, जिसमें टॉपर घोटाले में बच्चा राय का नाम सामने आया था। इसके बाद बच्चा राय की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया था। वहीं, बड़ी सुरक्षा के बीच भगवानपुर के किरतपुर राजाराम स्थित आवास और कॉलेज पर ईडी के द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब्त जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने के मामले में ईडी की टीम ने यह कार्रवाई शुरू की है। जिसके तहत सुबह-सुबह ईडी पटना की टीम भगवानपुर पहुंची और बच्चा राय के ठिकानों पर रेड कर रही है।
जमीन पर किया जा रहा निर्माण
हालांकि, रेड करने पहुंची ईडी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। बता दें कि टॉपर घोटाले में ईडी ने बच्चा राय की 42 डिसमिल जमीन को अटैच किया था और ईडी ने उक्त जमीन पर अपना बोर्ड भी लगाया था लेकिन, नियम-कानून का उल्लंघन कर उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसको लेकर ED ने भगवानपुर थाने में बच्चा राय पर 18 नवंबर को मामला भी दर्ज कराया था और उसी मामले को लेकर यह रेड चल रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
6 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
6 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
16 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines