---विज्ञापन---

बिहार angle-right

BSEB Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का टॉपर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

Bihar Topper in Hospital: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले राजा कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह लखीसराय का रहने वाला है और उसके पिता अशोक बिंद हैंडपंप मिस्त्री हैं। डॉक्टरों के अनुसार राजा ने बैचेनी और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है।

---विज्ञापन---

Bihar Topper in Hospital: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले राजा कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर पर अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शनिवार शाम जमुई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार राजा ने बैचैनी होने और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की। अब उसकी हालत स्थिर है।

https://twitter.com/officialbseb/status/1771447394661437466?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771447394661437466%7Ctwgr%5E03c3f6e598e71bd6a89ddc68ac2c89628cfaf81a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Feducation%2Fbseb-bihar-board-12th-result-2024-latest-update-toppers-list-prize-award-money-laptop-kindle-e-book%2F638474%2F

---विज्ञापन---

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय 

जानकारी के अनुसार राजा कुमार लखीसराय का रहने वाला है। आज सुबह आए BSEB Bihar Board 12th Result में उसने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। राजा के पिता का नाम अशोक बिंद है, वह हैंडपंप मिस्त्री है। पूछने पर राजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने कहा कि रिजल्ट देखकर मैं काफी खुश हूं। मुझे इतने अच्छे नतीजों की उम्मीद नहीं थी।

हालत स्थिर, गांववाले कर रहे दुआ

राजा कुमार की फिलहाल हालत स्थिर है। पड़ोसियों के अनुसार दिनभर से राजा से मिलने आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। जिससे वह काफी थक गया, डॉक्टरों ने बताया कि राजा अब ठीक है, घबराहट होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार राजा को कला संकाय में राज्य में चौथा स्थान मिला है। उसके तबीयत खराब होने की बात सुनकर आसपास के लोग उसके घर पर एकत्रित हो गए। गांव वाले उसके ठीक होने की दुआ करते नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2024: नहीं है Roll Number और Admit Card? नाम से ऐसे चेक करें रिजल्ट

घंटों पढ़ाई करता था

---विज्ञापन---

राजा के परिवार में माता-पिता और तीन भाई और एक बहन है। बहन रानी कुमारी की शादी हो चुकी है। भाई स्कूल में पढ़ते हैं। राजा की मां ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद घंटों पढ़ाई करता रहता था। राजा के घर पर जहां सुबह रिजल्ट आने के बाद खुशी का माहौल था। उसकी तबीयत खराब होने से परिजन चिंतित हैं।

First published on: Mar 23, 2024 06:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola