Three people who went to take bath in the river in Patna died: पटना, (अमिताभ ओझा)। पटना के पालीगंज में सोन नदी में नहाने गए दो नाबलिग समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। ये घटना शनिवार शाम की है। घटना की जानकारी मिलते ही महाबलीपुर के लोग परिजनो के साथ नदी में उतर गए और एक के बाद एक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला। एक युवक सहित दो किशोर का शव निकलने के बाद सोन नदी तट पर चीख पुकार मच गई।
नाबालिग सहित तीन लोगों की डूबने से हुई मौत
तीनों मृतक नगर थाने के परियों गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान जामुन साव के बेटे 25 वर्षीय कुश कुमार, सत्येंद्र प्रसाद के बेटे 16 वर्षीय आनंद कुमार व महाबलीपुर निवासी लवकुश कुमार के बेटे रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक जीउतिया के मौके पर महाबलीपुर सोन तट पर स्नान दान के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। महिलाएं अपने साथ अपने बच्चों को भी साथ लाई थीं। स्नान के दौरान यह हादसा हुआ।
नदी के तट पर अफरा तफरी का बना माहौल
पालीगंज के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महाबलीपुर के लोग परिजनो के साथ नदी में उतर गए और एक के बाद एक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला। एक युवक सहित दो किशोर का शव निकलने के बाद सोन नदी तट पर चीख पुकार मच गई। सभी श्रद्धालु अपने अपने बच्चों को ढूंढने के लिए इधर उधर भागने लगे। इससे नदी तट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया है। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines