राहुल गांधी की यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, संदिग्ध आतंकियों पर हुई इनाम की घोषणा, नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर आतंकी खतरा मंडराने लगा है। इसके लिए पुलिस ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। संदिग्ध आतंकियों पर एसपी मोतिहारी ने इनाम भी रख दिया है। राहुल की यात्रा अभी मोतिहारी में है।

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर आंतकी हमले का साया।

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर आंतकी हमले का साया।

बिहार में आतंकियों के एंट्री लेने की खबर पर पुलिस महकमा अलर्ट पर है। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। पुलिस को इस यात्रा पर भी आतंकी हमले की आशंका है। इसको लेकर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया है। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने भारत नेपाल सीमा को हाई अलर्ट किया है, वहीं भारत नेपाल सीमा पर बिहार पुलिस समेत एससी गहन चेकिंग में जुटी हुई है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा 28 अगस्त को मोतिहारी पहुंची है। इसको लेकर पुलिस ने मोतिहारी को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा

मोतीहारी पुलिस ने तीनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी का फोटो जारी करते हुए तीनों पर 50 हजार इनाम की घोषणा कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि तीनों आतंकी यदि कहीं नजर आते हैं तो इसकी जानकारी नजदीकी थाना को या 112 डायल को सूचना दे सकते हैं। एसपी मोतीहारी ने भी अपना नंबर जारी कर लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि 9031827100, 9431822988 – व्हाट्सअप या कॉल के माध्यम से सूचना दें सकते हैं।

15 अगस्त को आए थे आतंकी

सूत्रों के अनुसार, 3 आतंकी करीब 15 अगस्त को नेपाल के रास्ते बिहार आए थे। इंडो-नेपाल बॉर्डर रक्सौल कस्टम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज कंगाले गए। लेकिन कुछ साक्ष्य नहीं मिला। वहीं एसटीएफ पटना की टीम 28 अगस्त को रक्सौल जांच में पहुंची है।

1 सितंबर को पटना होगी समाप्त होगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाकर गत 17 अगस्त को सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 16 दिनों में प्रदेश के 25 जिलों को कवर करेगी। यात्रा करीब 1300 किमी का सफर पूरा करेगी। 1 सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ वोटर अधिकार यात्रा समाप्त होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ