'भइया... पकड़े रहना, छोड़ना मत', तेज रफ्तार ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका रहा चोर; देखें चौंकाने वाला वीडियो

Thief Hangs Speeding Train Window Shocking Video viral

Thief Hangs Speeding Train Window Shocking Video viral: तेज रफ्तार से चल रही एक ट्रेन की खिड़की से चोर के लटकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि खिड़की से लटका चोर मदद की आवाज लगा रहा है और रो रहा है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना बिहार के बेगुसराय इलाके की बताई जा रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बाहर से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। इस दौरान ट्रेन के अंदर मौजूद किसी शख्स ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेन चलने लगी और चोर लटका रह गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चोर को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

कई किलोमीटर तक ट्रेन के बाहर ही लटका रहा चोर

जानकारी के मुताबिक, चोर ट्रेन की खिड़की से कई किलोमीटर दूर तक लटका रहा। चोर ने चलती ट्रेन में खुद भी ग्रिल को पकड़ा था, जबकि अंदर मौजूद लोगों ने भी उसका हाथ पकड़ा था, ताकि वो नीचे गिर न जाए। कहा जा रहा है कि ट्रेन के बछवाड़ा जंक्शन तक पहुंचने तक यात्रियों ने उसे पकड़े रखा। ट्रेन के रूकने के बाद यात्रियों ने चोर को रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ