प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस समेत समुचेत महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया. साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर बाबा साहब और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का अपमान करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने महागठबंधन के अंदर की खींचतान को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर आरजेडी ने CM पद अपने नाम कर लिया, मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया. कांग्रेस और आर जेडी में घमासान मचा हुआ है. फिर जबरदस्ती कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार को समर्थन की घोषणा कराई गई.
आरा में उमड़ा जनसैलाब
पीएम ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र सामाजिक न्याय के साथ बिहार के चहुंमुखी विकास की गारंटी है. आरा में उमड़ा ये जनसैलाब बता रहा है कि जनता-जनार्दन एक बार फिर राज्य में एनडीए सरकार बनाने का मन बना चुकी है. आपके बच्चों का सपना मेरी जिम्मेदारी है. बिहार के लोग इस बार NDA को रिकॉर्ड सीटें देने जा रहे हैं, ये जंगल राज वाले इस बार सबसे करारी हर का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं बिहार की पुरानी पीढ़ी के साथ नई पीढ़ी ने ठान लिया है फिर एक NDA सरकार.
छोटे किसानों को देंगे पीएम सम्मान निधि
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वो दिन दूर नहीं बिहार पूर्वी भारत का टेक, टेक्सटाइल और टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा. ये दिल्ली में बैठ के जो गणित-भाग करते हैं, यहां आके जरा तस्वीर देखिए. हमारी सरकार छोटे किसानों को PM किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये देती है, बिहार की नई NDA सरकार अपनी तरफ से 3000 रूपये और बढ़ाने वाली है.’
किसी गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोएगा- पीएम मोदी
पीएम ने कहा, ‘हम जो संकल्प लेते वो हम पूरा करते हैं, किसी भी गरीब मां का बच्चा भूखा नहीं सोएगा. पहले यहां राशन में अरवा चावल मिला करता था आपको उसना चावल पसंद था, आपकी बात मेरे कानों तक पहुंची और मोदी जब आपकी बात सुनता है तो सोता नहीं जग जाता है और जब मैंने आपकी बात सुनी तो हमारी सरकार ने बिहार के लोगों की पसंद का ध्यान रखा और उसना चावल देना शुरू कर दिया.’
यह भी पढ़ें- बिहार में महिलाओं की बल्ले-बल्ले… कभी नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये! 1.50 करोड़ को मिला महिला रोजगार योजना का लाभ
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines