Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से सीमांचल में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे हैं। उनकी यात्रा से बिहार में अब सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने इसको लेकर निशाना साधा है। पूर्व शिक्षा चंद्रशेखर ने कहा कि ये लोग देश के दुश्मन हैं, समाज को बांटना और तोड़ना चाहते हैं। वहीं एआईएमआईएम ने कहा कि ये टीका-टोपी को टकराने आ रहे हैं। भाजपा का जनाधार गिर रहा है इसलिए नफरत की सौदागरी करने आ रहे हैं। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि वे देश के संविधान को हाथ में लेकर चलें। देश में संविधान नाम की कोई व्यवस्था भी है।
बता दें कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री 22 अक्टूबर को यात्रा के पहले पड़ाव पर किशनगंज पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री की यात्रा पर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि ये लोग समाज को बांटने और तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाखंडवादी लोग भगवान की दुकान सजाकर उल्लू सीधा करते हैं। यह लोग भगवान के संदेश का अपमान कर रहे हैं। संप्रदाय और नफरतवाद इन लोगों के संस्कार में है। ये देश के दुश्मन हैं।
किशनगंज अमन पसंद इलाका
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि किशनगंज अमन पसंद इलाका है। यहां के समुदायों ने कभी भी अमन का सौदा नहीं होने दिया। इससे पहले जब वे किशनगंज आए थे तो उन्हें गरीबी और भाईचारा नजर नहीं आया था। यहां के मस्जिद और दाढ़ी टोपी में उन्हें पाकिस्तान नजर आता है।
ये भी पढ़ेंः ‘BJP के इशारे पर काम करता है आयोग’, चुनाव तारीखों के एलान से पहले JMM का बड़ा दावा
यह है यात्रा के अहम पड़ाव
बता दें कि केंद्रीय मंत्री की यात्रा का पहला चरण 18 अक्टूबर से भागलपुर में शुरू हो रहा है। वे 18 तारीख को भागलपुर, 19 को कटिहार, 20 को पूर्णिया, 21 को अररिया और 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री पदयात्रा, जनसभा और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इनका उद्देश्य हिंदू समाज को इकट्ठा करना है। हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 100 सीटों पर तय किए नाम, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी?
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines