Telecommunication Department Issued New SOP: डिजिटल के दौर में साइबर अपराध की घटनाये और उससे जुड़ी चुनौतीयां भी काफी बढ़ गई है। साइबर अपराधियों के द्वारा हर दिन घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। इस तरह से अपराध को रोकने के लिए साइबर क्राइम यूनिट भी लगातार काम कर रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि फर्जी अकाउंट और फर्जी कॉल जैसे साइबर क्राइम में सिम कार्ड की काफी बड़ी भूमिका है। इसलिए भारत सरकार के टेलिकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
अब एक ID पर सिर्फ 5 सिम कार्ड
विभाग द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार, अब एक ग्राहक एक पहचान पत्र पर सिर्फ 5 सिम कार्ड खरीद सकता है। यही नहीं अब जांच एजेंसियो की रिपोर्ट पर फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड और मोबाईल फोन को डी एक्टिव कर दिया जाएगा।
विभाग ने जारी किया SOP
इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने 31 अगस्त 23 को दूरसंचार कंपनियों के लिए SOP जारी किया था। इसके अनुसार कोई भी व्यक्ति अब एक ID पर पांच से ज्यादा सिम कार्ड नहीं ले पाएगा। DIG ने आगे कहा कि इससे पहले एक ही ग्राहक अपने आधार कार्ड पर कई सारे सिम कार्ड लेते है। इसके बाद सिम के जरिए आपराध को अंजाम देने के बाद सिम को तोड़ देते है। फिर दूसरे अपराध के लिए दूसरी सिम निकाल लेते हैं।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की ‘राज-नीति’: पहले भरी सभा में पकड़ी मंत्री की गर्दन; अब गले लगा कही ऐसी बात…
विभाग की कार्रवाई
DIG ने आगे बताया कि ऐसा नहीं है कि इससे सिर्फ आर्थिक अपराध ही होते है। फोन के जरिए लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की जाती है, उन्हें अलग-अलग नंबर से फोन करके परेशान किया जाता है। इसके अलावा फोन से लोगों धमकियां भी मिलती है। ऐसे में सभी साइबर क्राइम के खिलाफ विभाग की तरफ से ठोस और कारगर कार्रवाई की शुरुआत की गई है।
इस कार्यवाही के तहत आपराधियों के मोबाइल और सिम को तुरंत डी एक्टिव कर दिया जाएगा।
उन्होंने ये भी बताया कि कोई भी रिटेलर किसी कंपनी का सिम कार्ड एक से अधिक बेचता है और अगर वह फर्जी पाया जाता है तो वह रिटेलर जिस कंपनी का भी हो उसके एरिया मैनेजर पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
11 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
32 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines