Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच मुकाबला अभी से शुरू हो गया है। इसके साथ नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन बिहार की सियासत में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आसपास मौजूद कुछ ‘भूंजा पार्टी’ के नेता षड्यंत्र रच रहे हैं ताकि निशांत कुमार राजनीति में न आ सकें। वहीं मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में इन लोगों की साजिश का शिकार बन रहे हैं।
सियासी गलियारों में हलचल
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अब सक्रिय निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। वह अचेत अवस्था में हैं। इसका फायदा उनके आस-पास बैठे भूंजा पार्टी के लोग उठा रहे हैं। तेजस्वी के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी बड़े विपक्षी नेता ने निशांत कुमार को लेकर खुलकर बयान दिया है।
निशांत के खिलाफ षड्यंत्र
उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आना चाहते हैं। लेकिन सीएम नीतीश के आसपास घेरा लगाकर खड़े रहने वाले लोग उन्हें राजनीति में आने नहीं देना चाहते हैं। वह लोग निशांत के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं ताकि सीएम नीतीश दबा सके। ये लोग अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं, इसीलिए निशांत को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव को बोलने का कोई अधिकार नहीं…’, जमाई आयोग के तंज पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार
क्या है भूंजा पार्टी शब्द का मतलब?
तेजस्वी ने बार-बार ‘भूंजा पार्टी’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच अटकलें शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह नीतीश कुमार के करीबी उन नेताओं पर निशाना है, जो जेडीयू के भीतर सत्ता और फैसलों की बागडोर संभालते आ रहे हैं। तेजस्वी के बयान में यह इशारा है कि ये लोग जानबूझकर निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को रोक रहे हैं।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
11 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines