बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने अपने दो वोटर कार्ड को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। इसके बाद चुनाव आयोग ने तेजस्वी को नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक बार फिर तेजस्वी को नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि तेजस्वी ने जो वोटर कार्ड दिखाया है वो फर्जी है। इस फर्जीवाड़े को लेकर तेजस्वी को नोटिस भेजा गया है। आयोग ने तेजस्वी को 16 अगस्त तक कार्ड जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को एक और झटका, चुनाव आयोग ने फिर भेजा नोटिस, क्या है EPIC नंबर का विवाद?
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
दरअसल, RJD नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने अपने 2 वोटर आईडी EPIC नंबरों को सार्वजनिक करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किय था कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। साथ ही उन्होंने एक और EPIC नंबर RAB2916120 दिखाया था। जिला प्रशासन ने जब इसकी जांच की तो ये फर्जी निकला। जिला प्रशासन ने EPIC नंबर RAB2916120 को फर्जी बताया है।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का करारा जवाब, बोले- गलती चुनाव आयोग की, जवाब हमसे मांग रहे, कोई नोटिस नहीं मिला
16 अगस्त को शाम 5 बजे होना है हाजिर
जिला प्रशासन का कहना है कि यह एपिक नंबर पूरे जांच के बाद यह पाया गया कि यह चुनाव आयोग या जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया नहीं है। एक बार फिर जिला प्रशासन ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेज कर कहा है कि आप 16 अगस्त तक शाम 5 बजे तक वह एपिक नंबर वाला वोटर आईडी कार्ड जमा करें। जिला प्रशासन ने आदेश में यह भी कहा है कि फर्जी वोटर आईडी बनाना एपिक नंबर का उपयोग करना कानूनी अपराध है।
ये भी पढ़ें: पूजा में जमीन पर नहीं बैठ पाए सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी ने अमित शाह पर कसा तंज
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines