हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लड़ेगा हारेगा फिर सीखेगा', चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तंज

Tejashwi Yadav On Chirag Paswan : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सीएम बनने और 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। पढ़ें सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव। (File Photo)

Bihar Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है और वोटरों को लुभाने की कोशिश चल रही है। इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान के 243 सीट पर चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने के सपने पर कहा कि जितना सीटों पर लड़ना है, लड़े। लड़ेगा हारेगा फिर सीखेगा, फिर हारेगा फिर सीखेगा, फिर लड़ेगा फिर हारेगा। उन्होंने चिराग पासवान-जीतन राम मांझी के विवाद पर कहा कि यह उन लोगों का मामला है, इसमें मुझे नहीं बोलना है।

यह भी पढ़ें : ‘गठबंधन टूटेगा तो हमारे साथ बगल वाले भी गिरेंगे’, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों दी NDA के घटक दलों को चेतावनी?

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर कसा तंज

जब उनसे पूछा गया कि चिराग पासवान 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री बनने की बात कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सामने हैं, इसे लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आने दीजिए, लड़ने दीजिए। जितने सीटों पर लड़ना है लड़े क्या फर्क पड़ता है?

जानें क्या बोले चिराग पासवान?

आपको बता दें कि पिछले दिनों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि वह पूरे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान ने पूरी राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हालांकि, एनडीए के घटक दल बीजेपी और जेडीयू ने चिराग पासवान के इस बयान से किनारा कर लिया और कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘NDA की मजबूती के लिए बिहार की 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव’, चिराग पासवान का बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola