हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseबिहार में परिवारवाद पर तेजस्वी यादव का निशाना, CM नीतीश कुमार पर लगाए ये आरोप

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना। (File Photo)
विज्ञापन

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar : बिहार में महिला आयोग सहित विभिन्न आयोगों में हुई नियुक्तियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेजस्वी ने बिहार सरकार पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिहार में ‘जमाई आयोग’ का गठन किया जाए। उनका तर्क था कि वर्तमान सरकार में आयोगों में नियुक्तियां पारिवारिक संबंधों के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के दामाद, मांझी के दामाद और अशोक चौधरी के दामाद को आयोगों में जगह मिली है, जो स्पष्ट रूप से परिवारवाद को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आसान नहीं तेजस्वी यादव की राह, माले और मुकेश सहनी ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन

सीएम के प्रधान सचिव की पत्नी की नियुक्ति पर उठाए सवाल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विशेष रूप से महिला आयोग के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षाविद के रूप में लिया गया है, लेकिन क्या बिहार में कोई और योग्य शिक्षाविद नहीं था? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपक कुमार की पत्नी ने अपने पति का नाम छुपाकर पिता का नाम लिखा है, जो संदिग्धता पैदा करता है।

सीएम नीतीश कुमार अचेत हैं : तेजस्वी यादव

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं या वे स्वयं इस प्रकार की नियुक्तियां करवा रहे हैं, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित-अल्पसंख्यक विरोधी लोग सचिवालय में कब्जा कर चुके हैं, जबकि बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

परिवारवाद पर तेजस्वी यादव का निशाना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद के खिलाफ भाषणों को भी नाकाफी बताया और कहा कि बिहार में छुप-छुपाकर सरकार में मलाई बंट रही है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों मिलकर बिहार में स्पेशल अरेंजमेंट कमीशन का गठन करें, जिसमें सिर्फ फलाना जी के बेटा, दामाद, पत्नी को एडजस्ट किया जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रकार का परिवारवाद बिहार के प्रशासन और सचिवालय दोनों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता और निष्पक्षता की अपील की, ताकि युवाओं और काबिलों को भी मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025: तेजप्रताप प्रकरण, संगठन चुनाव और…, खुद के भंवर में फंसी RJD, महागठबंधन की बड़ी बैठक के क्या है मायने?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola