Tejashwi Yadav Statement On Jumma Namaz Break : असम विधानसभा में जुम्मा की नमाज के लिए 2 घंटे के ब्रेक पर रोक लगा दी गई। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी और इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इसे लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने असम सरकार पर निशाना साधता हुए कहा कि ये हैं कौन?
सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए लिया गया यह फैसला : तेजस्वी यादव
असम विधानसभा में 2 घंटे का जुम्मा अवकाश खत्म होने पर तेजस्वी यादव ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम के जो मुख्यमंत्री हैं, वो सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह से करते हैं। ये हैं कौन? ये सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं। भाजपा के लोग मुस्लिम भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बनाते हैं। कभी वक्फ बोर्ड का बिल आ जाता है तो कभी सीएए-एनआरसी।
यह भी पढ़ें : असम में काजी और मौलाना की पावर छिनी, सीएम हेमंत बिस्सा सरमा ने उठाया ये बड़ा कदम
अल्पसंख्यकों को तंग-परेशान करते हैं : पूर्व डिप्टी सीएम
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भाजपा के लोग किसी न किसी प्रकार से अल्पसंख्यकों को तंग करते हैं। समाज में नफरत और घृणा पैदा करना चाहते हैं। इन लोगों को पता होना चाहिए कि देश की आजादी में सभी धर्म के लोगों ने कुर्बानी दी थी, जिसमें मुस्लिम भाई भी शामिल थे। ऐसे में उन्हें दरकिनार नहीं किया जा सकता है। संविधान के अनुसार, इस देश में सभी धर्म को समानता है और हर धर्म की मान्यता है।
यह भी पढ़ें : असम विधानसभा में नमाज ब्रेक पर रोक, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों लिया यह फैसला?
जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम विधानसभा की उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के औपनिवेशिक बोझ को हटाने के लिए हर शुक्रवार सदन को जुम्मे के लिए 2 घंटे तक स्थगित करने के नियम को खत्म कर दिया गया। मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्लाह ने 1937 में इस प्रथा की शुरुआत की थी। भारत के प्राचीन धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखने के इस प्रयास के लिए असम विधानसभा के सभापति बिस्वजीत दैमारी और सदन के सदस्यों को मेरा आभार।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines