Tejashwi Yadav song: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी भी लगातार दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोतीहारी में थे इस दौरान उन्होंने 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के दौरे के बाद तेजस्वी यादव पर उन पर निशाना साधता एक गाना लॉन्च किया। जिसे उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है मोदी जी ओ मोदी जी… आदरणीय मोदी जी, आपके झूठ और जुमलों से तंग आकर बिहारवासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है। गाने के बोल कुछ इस प्रकार है… मोदी जी मोतिहारी की चाय फीकी है, चीनी मिल आप लगाए नहीं मोदी जी ओ मोदी जी… इक वादा आप निभाए नहीं…मोदी जी ओ मोदी जी…चुनाव के बिना एक बार आप आए नहीं…मोदी जी मोदी जी…विशेष राज्य का दर्जा आप दिलवाए नहीं…पुल टूटने से बचवाए नहीं… मोदी जी ओ मोदी जी…
लालू यादव ने भी शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने लिखा कि जुमला सुनाने बिहार क्या मतदाता सूची में हेरा-फेरी के बाद आओगे? बिहारी हेरा-फेरी तो होने देंगे नहीं…
बता दें कि पीएम शुक्रवार को मोतिहारी आए थे। यहां पर उन्होंने 7200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा था। इसके साथ ही पीएम ने केंद्र की योजनाओं के फायदे भी गिनाएं।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बंगाल से 6 आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines