बिहार में नेता प्रतिपक्ष RJD नेता तेजस्वी यादव ने जिंदादिली की मिसाल पेश की। उन्होंने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मां-बेटे की मदद की। उन्हें एंबुलेंस बुलाकर अपने वर्करों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से मां-बेटे की जान बच गई। तेजस्वी यादव ने जैसे ही घायलों को देखा अपना काफिला रुकवाया। घायल मां-बेटे को सबसे पहले पानी पिलाया।
स्थानीय पुलिस और विधायक को बुलाकर हादसे की जानकारी दी। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपनी तरफ से आर्थिक मदद भी की। तेजस्वी यादव ने पुलिस को हादसे की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए। स्थानीय विधायक को अपनी देखरेख में उपचार कराने को कहा। घायल शख्स ने तेजस्वी यादव का जान बचाने और मदद करने के लिए आभार जताया।
तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव ने मौक का एक वीडियो बनाकर अपने X हैंडल पर अपील के साथ पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कल रात शेखपुरा जाने के लिए निकला था। बख्तियारपुर के पास हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मां-बेटे को बुरी तरह जख्मी देख उन्हें उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा और राजद के स्थानीय विधायक को उनके उपचार की देखरेख का जिम्मा सौंपा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी से विनम्र आग्रह है कि जब कहीं आप किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति को देखें तो बिना देर किए उनकी सहायता करें और जिंदगी बचाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। कई बार समाज की उदासीनता के कारण और समय पर इलाज के अभाव में काल का शिकार बन जाते हैं, लेकिन हम सभी को मानव धर्म निभाते हुए पीड़ितों की मदद करके पुण्य कमाना चाहिए।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
44 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 hr agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
4 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
18 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines