NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक कांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब राजद के नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव (PS) प्रीतम यादव का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि पीएस ने पटना के सरकारी गेस्ट हाउस को बुक कराया था, जहां पर पेपर लीक करने वाला गैंग और अभ्यर्थी रुके थे। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस बात का दावा किया है। आइए जानते हैं कि कौन है तेजस्वी यादव का पीएस?
तेजस्वी यादव का PS कौन?
52 वर्षीय प्रतीम कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला है और उसके पिता का नाम सुभाष चंद्र निराला है। वह बिहार प्रशासनिक सेवा का अधिकारी है। उसे साल 2022 के अगस्त में तेजस्वी यादव का सरकारी निजी सचिव नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक मामले का ‘सिकंदर’ कौन? मंत्री जी ने गेस्ट हाउस के लिए की थी पैरवी!
डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव के पीएस पर लगाया बड़ा आरोप
NEET परीक्षा मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने 1 मई को NHAI गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप कुमार को फोन करके सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा। इसके बाद उन्होंने 4 मई को प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया। तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया।
विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव से मांगा जवाब
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अभी भी उनके पीएस हैं और उन्हें यह भी साफ करना चाहिए कि सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं। जब लालू प्रसाद यादव रांची की जेल में बंद थे, तब सिकंदर कुमार यादवेंदु उनकी सेवा में लगा था। वह सिंचाई विभाग में जेई था। वह लोगों के भविष्य के साथ खेलता है। जब वे सत्ता में होते हैं तो घोटाले करते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने भी पीएस का लिया नाम
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के दावों पर गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रीतम ने मुझे फोन करके 1 मई और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा था। मैंने रिक्वायरमेंट मांगा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UGC-NET 2024 परीक्षा रद्द, अखिलेश यादव बोले- पेपर लीक सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान
आपस में रिश्तेदार हैं सिकंदर-पीएस
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद यादवेंदु और पीएस प्रीतम कुमार रिश्तेदार हैं। सिकंदर ने प्रीतम कुमार के जरिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराया, जहां उनके भतीजे अनुराग यादव समेत 3 अभ्यर्थी रुके थे। पटना एयरपोर्ट और चिड़ियाघर के पास NHAI का यह गेस्ट हाउस स्थित है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
23 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines