---विज्ञापन---

बिहार angle-right

मछली के बाद Tejashwi Yadav की पार्टी का वीडियो वायरल! हेलिकॉप्टर में खाते दिखे एक चीज, कैप्शन लिखा…

Tejashwi Yadav Party Video Viral: तेजस्वी यादव ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कुछ खाते हुए दिखे और एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। इस वीडियों में उनके साथ मुकेश सहनी भी हैं और वे दोनों ही चुनावी कैंपेन के दौरान हेलिकॉप्टर में सफर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Tejashwi Yadav Party Video Viral: मछली खाने वाले वीडियो के बाद बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऑरेंज खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन भी लिखा कि हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में नारंगी पार्टी हुई। Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? वीडियो में उनके साथ मुकेश सहनी भी नजर आ रहे हैं, जो यह कह रहे हैं कि अब संतरा खाने की चीज है, फल है तो खाएंगे ही।

 

---विज्ञापन---

वीडियो में दोनों क्या कह रहे हैं?

वीडियो में मुकेश सहनी कह रहे हैं कि आज हम संतरा खा रहे हैं। इससे भी भाजपा को तकलीफ होगी कि आखिरी हम संतरा क्यों खा रहे हैं? इसको भी वे लोग धर्म से जोड़ देंगे। आखिर वे चाहते क्या हैं कि हम कुछ अच्छा नहीं खाएं। सिर्फ नमक रोटी खाते दिखें। चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वक्त नहीं मिलता तो क्या खाएं नहीं हम कुछ?

---विज्ञापन---

जो समय मिलता है, उसी में यह सब खा लेते हैं, क्योंकि हमें विरोधियों से लड़ना है। अब ऑरेंज को देखकर कहेंगे कि यह तो हमारा भगवा कलर है। अब खाने की चीज है तो खाएंगे ही। बस मिर्ची न लगे, बाकी खाने की चीज खा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संतरा जमुई की जनता ने दिया है। जनता ने प्यार से दिया तो खाएंगे ही।

 

---विज्ञापन---

मछली खाने वाले वीडियो पर हुआ था बवाल

बता दें कि बीते दिन तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का मछली खाते हुए का वीडियो सामने आया था। नवरात्रि के दिनों में तेजस्वी को मछली खाते देखकर विरोधी दल के लोग भड़क गए और उन्होंने खूब बवाल किया। भाजपा ने उन्हें फर्जी सनातनी कहा तो तेजस्वी ने पलट कर करारा जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने भी कटाक्ष किया था।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा था कि सनातनी बनना चाहते हैं कि लेकिन संस्कार तक नहीं सीख पाए। नवरात्रि में मछली खा रहे हैं। धर्म और संस्कारों का अपमान कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा था कि यह लोग वोटों के सौदागर हैं, न कि धर्म संस्कारों के। इसके पलटवार में तेजस्वी यादव ने कहा था कि खाने की चीज है तो खाएंगे ही। हमें खाते देखकर लोगों को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं, वैसे यह वीडियो अप्रैल महीने का है। क्या खाना है, क्या नहीं, यह वही तय करेगा, जिसे खाना है।

First published on: Apr 11, 2024 09:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola