Tejashwi Yadav on NEET 2024 Paper Leak Case: पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नीट पेपर लीक मामले में अपने सरकारी PS से पूछताछ मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जरूरत है तो बुला करके पूछ ले। पूछताछ कर ले। जो भी दोषी हो उसे गिरफ्तार करें अगर इन लोगों से नहीं हो रहा है, तो मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं। जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें।
उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है वह बेनिफिशियरी हो सकता है, लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद और नीतीश कुमार है। हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान पर कहा कि उनकाे कोई ज्ञान नहीं है और ईओयू तो उनको कुछ ब्रीफ करता नहीं है।
पीएम ने चुप्पी साध रखी है
उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती के आरोपियों ने बेल ले ली, जबकि वे जेल में भी नहीं गए। हम लोगों को सारी जानकारी है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है और हमसे जो जोड़ा जा रहा है। हम तो स्पष्ट तौर पर बोलते हैं कि जिनको जो जांच करनी है कर ले। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री बिहार का दौरा कर रहे हैं तब से बिहार में पुल गिर रहा है और कुछ ना कुछ हो रहा है प्रधानमंत्री हर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः NEET 2024: पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई नीतीश सरकार, 3 इंजीनियर सस्पेंड
बीजेपी सत्ता में आती है तो पेपर लीक होते हैं- तेजस्वी
उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी गठबंधन एकजुट है। हम चाहते हैं कि नीट परीक्षा तुरंत रद्द हो। बीजेपी के पास सभी जांच एजेंसियां हैं, वो जांच के लिए किसी के भी PS या PA को बुला सकते हैं, वो मुद्दे को भटकाना चाहते हैं। जो लोग मेरा या मेरे पीए का नाम घसीटना चाहते हैं, इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। देश की जनता जानती है कि जब भी बीजेपी सत्ता में आती है, तब पेपर लीक होते हैं।
ये भी पढ़ेंः NEET 2024: तेजस्वी यादव के PS से आज पूछताछ करेगी EOU, पेपर लीक आरोपियों के लिए कमरा बुक करने का आरोप
सरकार ने 3 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
बता दें कि कल बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा प्रेस वार्ता कर कहा कि पेपर लीक के आरोपियों के लिए तेजस्वी यादव के सरकारी पीए प्रीतम यादव ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव से बयान देकर मामले की स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। इसके बाद आज सुबह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने ही पथ निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को संस्पेंड कर दिया।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines