Tejashwi Yadav On Akhilesh Yadav Future PM Poster :समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भावी पीएम’ बताने वाले पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है, लोग पोस्टर लगाते रहते हैं, लोग तो मुझे भी कभी-कभी कृष्ण, अर्जुन बनाते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है।
सपा नेता ने बताया अखिलेश के प्रति प्रेम
बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भविष्य के प्रधान मंत्री’ बताने वाले कई पोस्टर लगाए गए थे। यूपी के लखनऊ में एएनआई से सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन अपने नेता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता उनका जन्मदिन कई बार मनाते हैं।
भाजपा ने कसा तंज
अखिलेश यादव के पोस्टर विवाद पर बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि दिवास्वप्न देखने से कोई किसी को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, एक कहावत है, ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’, लेकिन व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सपने देखना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अंसारी ने आगे कहा कि देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा रखें और देश निश्चित रूप से पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम चुनेगा। (एएनआई)
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines