Bihar News: बिहार के वैशाली तेजस्वी यादव का काफिला का सड़क दुघर्टना हो गया जिसमें 2 पुलिस कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुरा मामला हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र कै गोड़ीया पुल का है। यहां एक ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में चल रहे एक एस्कॉर्ट गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे एस्कॉर्ट में सवार पुलिसकर्मी एवं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल सभी का इलाज किया जा रहा है।
बताया गया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा से कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना वापस लौट रहे थे। जैसे ही तेजस्वी यादव वैशाली जिले के गोरौल थाना से कुछ दूर आगे बढ़े एक चाय की दुकान पर रूक कर चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें वैशाली जिला बल के पुलिस कर्मी एवं तेजस्वी यादव के साथ एस्कॉर्ट में चल रहे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव खुद अस्पताल पहुंचे और घायल ड्राइवर और पुलिसकर्मी का हाल-चाल जाना।
जोरदार टक्कर के बाद आई थी तेज आवाज
जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। घायल रामनाथ यादव, ललन कुमार एवं धरविर कुमार घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्वी यादव सदर अस्पताल में कहा कि ने हम लोग सुबह 10 बजे से चले हैं मधेपुरा गए थे कार्यक्रम में बाद वापस आ रहे थे चाय पीने के लिए हम लोगों रुके हुए थे। जहां चाय पीने के लिए रुके हुए थे वहां पर एक ट्रक ने अनबैलेंस होकर दो-तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिसमें हमारे सुरक्षा कर्मी और वाहन चालक घायल हुए हैं। दो-तीन लोग जख्मी हुए हैं इसमें 5 फीट की दूरी पर दूरी पर हम लोग थे अगर कंट्रोल नहीं होता तो हम लोग भी शिकार हो जाते हम लोगों ने तुरंत प्रशासन को फोन किया।
पुलिस ने नाकाबंदी कर फिल्मी स्टाइल में पकड़ा ट्रक
प्रशासन ने टोल लगाकर ट्रक को पकड़ लिया है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। तुरंत हम लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जान माल की नुकसान नहीं हुई है जो घटना हुई है। उसमें जो लापरवाह लोग हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए हर दिन लाखों लोग सड़क दुर्घटना में मर रहे हैं। वैशाली सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष कहीं से आ रहे थे। उन्हीं के एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है। उन्हीं के गाड़ी में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया वह खुद भी आए थे। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज हो रहा है और यहां ठीक रहा तो ठीक है नहीं तो हायर सेंटर भेज दिया जाएगा लेकिन अभी सभी ठीक हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines