Jan Vishwas Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा जाता है बुलडोजर वाले बाबा। योगी आदित्यनाथ की सभाओं में अक्सर बुलडोजर नजर आते है लेकिन इस बार बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का स्वागत भी बुलडोजर से किया जा रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
रविवार को वैशाली से तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ जन विश्वास यात्रा पर निकले थे लेकिन वैशाली से ही दोनों भाइयों के स्वागत में सड़क के दोनों किनारों पर बुलडोजर नजर आए। जिसके ऊपर चढ़कर समर्थक फूल बरसा रहे थे। यही नहीं रात दो बजे के करीब जब तेजस्वी यादव सीमांचल के सुपौल में पहुंचे तो उस वक़्त भी वहां बुलडोजर नजर आया। जिसकी तस्वीरें तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
पिता लालू प्रसाद भी इसी रथ से करते थे चुनाव प्रचार
बिहार में सत्ता जाने के बाद तेजस्वी यादव बिहार के दौरे पर निकले हैं। शुरुआत मुजफ्फरपुर से हुई थी। तेजस्वी यादव के लिए एक बस में रथ बना है। कभी उनके पिता लालू प्रसाद भी इसी रथ से चुनाव प्रचार करने जाते थे। अब तेजस्वी यादव निकले हैं। रथ के अंदर ही हैड्रॉलिक लिफ्ट है जिससे वह ऊपर जाते हैं।
पहले चार दिनों में हर जगह सभाएं कीं लेकिन रविवार से शुरू हुई यात्रा में कहीं मंच से सभा का कार्यक्रम नहीं रखा गया है बल्कि वो रथ से भाषण देंगे। हालांकि तेजस्वी यादव का क्रेज युवाओं में सर चढ़कर बोल रहा है। उनकी सभाओं और रोड शो में खूब भीड़ जुट रही है।
सुपौल में रात के दो बजे बुलडोजर से बरसाए गए फूल
रविवार की सुबह वैशाली से चलकर उनकी यात्रा समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी होते हुए रात दो बजे सुपौल पहुंची जहां रात्रि विश्राम था। सुपौल पहुंचते-पहुंचते रात के दो बज गए थे। तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पेज पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि तेजस्वी यादव की यात्रा में बुल्डोजर भी पहुंचा है।
वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि रात के 2 बजे अभी सुपौल पहुंचे हैं। रास्ते भर रात में जागकर आप जो इतना प्यार, समर्थन, सहयोग, आशीर्वाद और विश्वास दे रहे हैं वह उनके ऊपर कर्ज है।
वह वीडियो सुपौल जिले का है जहां तेजस्वी यादव के स्वागत में बुल्डोजर पहुंचा। बुल्डोजर से ही तेजस्वी यादव पर जनता ने फूलों की बारिश की और उस पर आरजेडी का झंडा भी लगाया गया। इससे पहले हाजीपुर और समस्तीपुर में भी जेसीबी का परेड नजर आया था। जेसीबी पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए थे।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
20 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines