हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'तेजस्वी यादव, 9वीं फेल लापता हैं'... बिहार में BJP के पोस्ट ने मचाई सनसनी

बीजेपी ने बिहार में नेता प्रतिपक्षा तेजस्वी यादव का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें तेजस्वी यादव को लापता बताया जा रहा है। बिहार बीजेपी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पोस्टर शेयर किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बीजेपी ने तेजस्वी यादव का लापता का पोस्टर जारी किया।

बिहार में चुनावी रिज्लट के बाद एक बार सनसनी शुरू हो गई है। चुनाव से पहले तक आरजेडी और कांग्रेस ने पोस्टर और एआई वीडियो बनाकर कई बीजेपी पर निशाना साधा था। अब चुनाव परिणाम के कई महीने बीतने के बाद बीजेपी ने खेल शुरू कर दिया है। बीजेपी ने बिहार में नेता प्रतिपक्षा तेजस्वी यादव का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें तेजस्वी यादव को लापता बताया जा रहा है। बिहार बीजेपी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पोस्टर शेयर किया है।

बिहार में दो चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में महागठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाया था। गत 14 नवंबर को बिहार में चुनाव परिणाम आए थे। इसमें एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार सीएम बने थे और बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को फिर से डिप्टी सीएम बनाया गया था। इस हार के बाद आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस कहीं बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं नजर आए। इसको लेकर बीजेपी ने तंज किया। हालांकि वायरल पोस्टर पर अभी तक तेजस्वी यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही आरजेडी के किसी नेता ने इस पर कोई आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव क्यों हार गए? तेजस्वी यादव ने नतीजों के बाद पहली बार बताई वजह

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने तेजस्वी यादव को लेकर एक फेसबुक पोस्ट डाला है। इसमें तेजस्वी यादव का फोटो है। साथ ही लिखा गया है कि तेजस्वी यादव लापता है। पहचान नवमीं फेल आखिरी बार कब देखा गया मीडिया से मुंह छुपा कर भागते हुए अब यह पूरा नया विवाद पैदा हो गया है। जहां लापता तेजस यादव को भारतीय जनता पार्टी खोजने की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार की राजनीति से गायब हुए तेजस्वी यादव’, विधानसभा सत्र के बाद मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola