Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन और एनडीए में उठापटक जारी है. चुनावों की तारीखों के एलान के बाद भी दोनों ही गठबंधन अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं ले सकें हैं. एनडीए में जहां जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को लेकर पेच फंसा हुआ हैं. वहीं महागठबंधन में मुकेश सहनी को लेकर रार चल रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व मुकेश सहनी के व्यवहार से बेहद नाराज है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने आलाकमन से मुकेश सहनी के महागठबंधन मे रोल को लेकर भी कड़ी आपत्ति जता दी है. जिसके बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस संदर्भ में लालू यादव से बात की है.
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने RJD को दिया कड़ा संदेश
विकासशील इंसान (VIP) पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है. मुकेश सहनी मीडिया में कई बार डिप्टी सीएम के पद की मांग कर चुकें हैं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व सहनी की ओर से लगातार डिप्टी CM के पद की घोषणा की मांग को लेकर है नाराज है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव से पहले न तो अपना CM फेस किसी को बनाएगी और न ही डिप्टी CM का फेस. कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने RJD कड़ा संदेश देते हुए सहनी को किसी भी हालत में संभालने के लिए कहा है, नहीं तो फिर गठबंधन पर असर पड़ेगा. मुकेश सहनी के चलते तेजस्वी को भी शनिवार को दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया.
यह भी पढ़ें- पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, भोजपुरी एक्टर ने X पर किया बड़ा ऐलान
डिप्टी सीएम पद की दावेदारी पर बोलने से किया मना
RJD के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि शनिवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच शाम को करीब 2 घंटे तक मुलाकात चली है. बताया गया है कि तेजस्वी के सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर मुकेश सहनी और तेजस्वी के साथ बंद कमरे में आमने-सामने बैठक कर बात हुई है. बैठक में कांग्रेस की नाराजगी को लेकर तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को समझाया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मुकेश सहनी को मीडिया में डिप्टी सीएम पद की दावेदारी पर बोलने से भी मना किया गया है. बताया गया है कि तेजस्वी यादव को शनिवार शाम 4:30 की फ्लाइट से दिल्ली होना था रवाना, मगर उन्होंने कैंसिल कर दिया.
यह भी पढ़ें- सीट बंटवारें को लेकर खत्म नही हुई मांझी की नाराजगी, क्या ले सकते हैं बड़ा फैसला?
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines