तेजस्वी यादव अपनी पढ़ाई पर क्या बोले? सवाल का दिया ये जवाब

 RJD leader Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने शिक्षा को लेकर उठे सवालों पर बार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री से कोई महान नहीं बनता। बता दें कि विरोधी कई बार तेजस्वी पर उनकी शिक्षा को लेकर तंज कसते हैं, हाल ही प्रशांत किशोर ने हमला बोला था।

Tejashawi Yadav

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

RJD leader Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अक्सर उनकी पढ़ाई को लेकर तंज कसा जाता है। सवाल उठाया जाता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव का बेटा आखिरकार दसवीं की पढ़ाई क्यों नहीं पूरी कर सका? हाल ही में जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भी तेजस्वी पर शिक्षा को लेकर हमला बोला था। अब तेजस्वी यादव ने इस पर खुलकर जवाब दिया है।

अपनी पढ़ाई को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

ANI को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इससे जुड़े सवाल परेशान नहीं करते। डिग्री लेकर ही सारे गुण आपके अंदर आ जाएं, ऐसा नहीं है। आपका अनुभव भी बहुत काम आता है। मैं एक खिलाड़ी था, क्रिकेट खेलता था। इसकी बात कोई नहीं करता। लेकिन अगर डिग्री की बात है, तो प्रधानमंत्री भी 11 साल से उस पद पर हैं, उनकी डिग्री क्या है, आज तक देश के लोगों को नहीं पता।”

‘डिग्री किसी को महान नहीं बनाता’

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “जब मुझसे यह सवाल पूछा जाएगा, तो मैं सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का उदाहरण दूंगा। डिग्री होना किसी को अपने आप महान नेता नहीं बना देता।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर बहस हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे उस पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान करते हैं, चाहे उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

बता दें कि 5 जून को सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक जनसभा में कहा था कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को ‘बिहार का राजा’ बनाना चाहते हैं, जबकि वह नौवीं कक्षा भी पास नहीं कर सके। आम लोगों के बच्चे स्नातक करने के बाद भी बेरोजगार हैं। हमें लालू यादव से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता कैसे की जाती है।”

बता दें कि तेजस्वी ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वे अब पूरी तरह थक चुके हैं और अचेत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, “अब बिहार को नौजवान नेतृत्व की जरूरत है। मेरे पास विजन है। डिप्टी सीएम के पास केवल मुझे गाली देने का समय है, काम करने की सोच नहीं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ