बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद के गढ़ राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करने पहुंचीं. लेकिन इस दौरान जनता ने ही उनके सामने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी.
राघोपुर को सौतेला मानते हैं तेजस्वी यादव
राबड़ी देवी जब राघोपुर के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत पहुंचीं, तो एक ग्रामीण ने उनकी गाड़ी रोक ली और कहा, ‘आप लोग राघोपुर को सौतेला मानते हैं, इसलिए यहां अब तक विकास नहीं हुआ’.
कई ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि तेजस्वी यादव क्षेत्र में नहीं आते, यहां तक कि बाढ़ के समय भी जनता से मिलने नहीं पहुंचे. वहीं, एक युवक ने कहा- ‘बाढ़ में लोग परेशान थे और तेजस्वी यादव डांस कर रहे थे, मिलने तक नहीं आए’.
जनता की नाराजगी पर राबड़ी देवी ने दी सफाई
तेजस्वी पूरे बिहार घूम रहा है, राघोपुर हमारा घर है, हम सौतेला व्यवहार क्यों करेंगे?’
हालांकि जनता ने फिर सवाल किया कि अगर राघोपुर घर है तो विकास कार्य क्यों नहीं हो रहे और सड़कें क्यों नहीं बनीं.
एक ग्रामीण ने कहा, तेजस्वी यादव दस साल से विधायक हैं, लेकिन सड़क तक नहीं बना पाए. बाढ़ में पानी भर जाता है, लोग परेशान रहते हैं.
राबड़ी देवी ने लोगों को समझाने की कोशिश की और कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के हर जिले में घूमकर जनता से मिल रहे हैं और राघोपुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उनके साथ मौजूद एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, ‘पूरे बिहार में राघोपुर सबसे प्यारा विधानसभा क्षेत्र है और तेजस्वी यादव को पूरा बिहार प्यार करता है’.
राजद का गढ़ है राघोपुर विधानसभा सीट
राघोपुर विधानसभा को राजद का गढ़ माना जाता है. यही सीट है, जहां से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया था. अब तेजस्वी यादव तीसरी बार इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
हालांकि, जनता के बीच उठी शिकायतों से यह साफ झलकता है कि राघोपुर में इस बार मतदाता सवालों के साथ हैं, और विकास कार्यों की कमी को लेकर असंतोष भी दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘बीजेपी-जेडीयू की सरकार सिर्फ पोस्टर बदलती है…’ बिहार चुनाव में बोले आप सांसद संजय सिंह
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines