---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘2025 में तेजस्वी यादव को धूल चटाएंगे’, केंद्रीय मंत्री की जुबान फिसली- NDA का करेंगे सूपड़ा साफ

Bihar News : मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय शुक्रवार को पटना पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने इंडिया के बजाए एनडीए का सूपड़ा साफ करने की बात कह दी।

---विज्ञापन---

(अभिषेक कुमार, हाजीपुर)

Nityanand Rai Statement on Tejashwi Yadav : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी और पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता की कमान संभाली। मोदी सरकार के गृह राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर की जनता को धन्यवाद दिया।

---विज्ञापन---

वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि 2025 में एनडीए का सूपड़ा साफ करेंगे। हालांकि, उन्हें तुरंत ही अपनी गलती का एहसास हुआ और आगे कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को धूल चटाएंगे।

यह भी पढे़ं : ‘मेरे PS की गलती है तो गिरफ्तार क्यों नहीं करते’, NEET पेपर लीक पर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचारी नेता कहा

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया। लोग 2025 के चुनाव में महागठबंधन को शून्य पर बोल्ड कर देंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेता तेजस्वी यादव को खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में बिहार के एक-एक लोग हैं।

---विज्ञापन---

RJD कार्यकर्ताओं पर बरसे नित्यानंद राय 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरजेडी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर हमारे लोगों को बुरी नजर से देखा तो अंजाम बहुत बुरा होगा। कानून का हाथ लंबा होता है। हम 100 जन्मों तक नानी याद दिलवा देंगे। नित्यानंद राय सक्षम भी है, समर्थ भी है। हम तो नानी के गोद में ही खेले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : NEET 2024: तेजस्वी यादव के PS से आज पूछताछ करेगी EOU, पेपर लीक आरोपियों के लिए कमरा बुक करने का आरोप

लोकसभा चुनाव 2024 में INDIA को बिहार में लगा झटका

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया महागठबंधन को बिहार में बड़ा झटका लगा, जबकि एनडीए का प्रदर्शन अच्छा रहा। बिहार में भाजपा और जेडीयू को 12-12 सीटें मिलीं, जबकि चिराग पासवान ने 5 सीट और जीतन राम मांझी ने एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी के खाते में 4 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 3 और CPI(ML)(L) को 2 सीटें मिलीं।

First published on: Jun 21, 2024 04:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola