हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एक्सीडेंट में बचे तेजस्वी यादव तो सड़क की पूजा करने लगे नेता, वायरल हो रहा वीडियो

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले का देर रात एक्सीडेंट हो गया। वे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद एक राजद नेता द्वारा सड़क पर पूजा करने का वीडियो वायरल हो गया है। अब कुछ लोग इसे नौटंकी कह रहे हैं तो कुछ का कहना है टिकट पाने के लिए नेता जी ये सब कर रहे हैं।

विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव तो राजद नेता ने की सड़क की पूजा (फोटो सोर्स-वायरल वीडियो)

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले का बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हुई। हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए, जबकि काफिले की कई गाड़ियों को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो-तीन लोग घायल गये लेकिन तेजस्वी यादव बच गए। इसकी खुशी में कुछ नेताओं में सड़क की पूछा की और मिठाईयां बांटी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रात में हुआ एक्सीडेंट, सुबह सड़क की पूजा

दुर्घटना उस समय हुई जब तेजस्वी यादव का काफिला चाय पीने के लिए रुका हुआ था। तभी अचानक एक ट्रक ने दो से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तेजस्वी यादव उस वक्त ट्रक से करीब 5 फीट की दूरी पर खड़े थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

तेजस्वी यादव ने खुद इस दुर्घटना की जानकारी दी और कहा कि ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया था, लेकिन आगे टोल प्लाजा पर उसे पकड़ लिया गया है। चालक से पूछताछ हुई और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई।

विज्ञापन

सड़क की पूजा का वीडियो वायरल

इस हादसे के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राजद नेता केदार प्रसाद, जो वैशाली जिले के रहने वाले हैं, सड़क पर अगरबत्ती जलाकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि तेजस्वी यादव की जान बच गई, इसलिए सड़क की पूजा की गई। कुछ लोगों ने इसे  टिकट पाने का तरीका बताया तो कुछ ने राजनीतिक स्टंट और नौटंकी करार दिया।


इतना ही नहीं, कुछ कार्यकर्ता “तेजस्वी यादव चौक” नामक बोर्ड लगाकर उसके नीचे बैठ गए, बोर्ड पर तेजस्वी की तस्वीर लगाई गई, तिलक किया गया और मिठाई भी बांटी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola