आज बिहार विधानसभा में एक दिलचस्प तस्वीर दिखाई दी … कांग्रेस की बैठक से लौटे विधायको में ही एकजुटता नजर नही आ रही है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हमलोग इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ेगें लेकिन चेहरा मुख्यमंत्री का कौन होगा यह अभी तय नही है,फिर क्या था साथ खड़ें कांग्रेस के ही विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा सब कुछ तय है 2020 में भी चेहरा तेजस्वी थे और 2025 में भी मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही होगें,कही कोई कन्फ्यूजन नही है,सब कुछ क्लियर है।
सीएम पर एकमत नहीं कांग्रेस
बिहार के सियासी माहौल को देखते हुए पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंडिया गठबंधन में दरार आ चुकी है। हालांकि बीते दिन विपक्ष ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। विपक्ष ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि जब कांग्रेस के दो नेताओं से पूछा गया कि सरकार बनने के बाद सीएम कौन बनेगा? तो दोनों नेता आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ें- मेरठ की मुस्कान से आगे निकली बिहार की प्रगति, पति की सुपारी के लिए ऐसे जुटाए पैसे
कांग्रेस की बैठक
दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजित शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में कांग्रेस और RJD साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक के दौरान इसका फैसला हो चुका है। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जी करेंगे।
तेजस्वी होंगे सीएम – मुन्ना तिवारी
अजित शर्मा ने कहा कि बिहार में NDA को उखाड़ फेंकने के बाद जब हमारी सरकार आएगी, तो हम मिलकर इसका फैसला करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। हालांकि इसी बीच अजित शर्मा के बगल में खड़े नेता मुन्ना तिवारी बोल पड़े कि इसमें फैसला क्या करना है, मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही होंगे।
अजित शर्मा ने दी सफाई
हालांकि इसके बाद अजित शर्मा ने मामले को संभाला और कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हैं। सब उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला चुनाव जीतने के बाद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में मुस्लमान सबसे ज्यादा सेफ… बुलडोजर एक्शन, औरंगजेब पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
41 mins agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
48 mins agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
10 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines