Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति सीएम नीतीश कुमार के लिए चिंताजनक है। वहीं विपक्ष उन पर हमला करने का कोई मौका छोड़ नहीं रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
उन्होंने पोस्ट में एक पोस्टर भी लगाया है जिसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की फोटो हैं। पोस्टर पर लिखा है सरकार चुप है, अपराधी बेखौफ! वहीं सबसे ऊपर लिखा है गुंडा राज। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है बिहार में महागुंडाराज! गुंडाराज पर पीएम एकदम चुप मौनी मुख्यमंत्री अपराध पर, जाते हरदम छुप! बेचारे अब पीएम-सीएम विपक्ष को, देंगे कैसे दोष, जब भ्रष्ट गुंडे अपराधी और डीके बने इनके बॉस?
बिहार में महागुंडाराज!
गु𝐍𝐃𝐀 राज पर प्रधानमंत्री एकदम चुप
मौनी मुख्यमंत्री अपराध पर, जाते हरदम छुप!बेचारे 𝐏𝐌-𝐂𝐌 अब…
Posted by Tejashwi Yadav on Saturday, July 12, 2025
ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: ‘इंसानों का जीवन कीड़े-मकोड़ों से सस्ता…’, बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने क्या कहा?
बता दें कि बीजेपी और जेडीयू चुनाव में अक्सर लालू यादव के समय में हुए अपराध को जंगलराज की संज्ञा देती है। ऐसे में अब जब बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं तो विपक्ष उसे जंगलराज बता रहा है।
चिराग पासवान ने भी खोला मोर्चा
इससे पहले सुबह भी उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर एक पोस्ट किया था इसमें उन्होंने लिखा कि इतने मर्डर हो रहे हैं कि कोई गिन नहीं सकता। बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े-मकोड़ों से भी सस्ता है। बता दें कि बिहार में पिछले 6 महीने में 9 बड़े अपराधियों का मर्डर हो चुका है। ऐसे में नीतीश सरकार पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines