बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बढ़ते अपराध को लेकर हम लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाओं का डाटा लेकर हम सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से सही जवाब नहीं आ रहा है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। अब उन्हें पकड़-पकड़ कर यह बताना पड़ता है कि क्या काम करना है। बिहार की जनता समझ सकती है कि बिहार में सरकार कैसी चल रही है। गृह मंत्रालय एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है और यह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही पास है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों पर लगाम लगाने में बिलकुल फेल हैं।
अशोक चौधरी के बयान पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। हमने पहले ही वक्फ बिल को लेकर कहा था कि यह कानून असंवैधानिक है और हम इसका विरोध करते हैं। अब जब उन्होंने बिल का समर्थन किया है, तो उनके पार्टी के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। सवाल विपक्ष की तरफ से नहीं उठाया जा रहा है, बल्कि जदयू के नेता ही सवाल उठा रहे हैं।
वहीं मोतिहारी की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तो बिहार में जिला अधिकारी और सांसद को भी भागना पड़ रहा है। अपराधी किस तरह से लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं, यह देखकर लगता है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासनिक अराजकता पूरे बिहार में फैलती जा रही है।
यह भी पढ़ें : ‘नीतीश सरकार जैसे 20 साल पुरानी कार’, तेजस्वी बोले- अब बिहार के युवाओं को मिले मौका
वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड के मुस्लिम नेता हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दिकी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने खुलकर कहा है कि वह इस कानून के विरोध में हैं और पार्टी के रुख से असहमत हैं। समझ नहीं आ रहा कि नीतीश कुमार जी ने किन परिस्थितियों में वक्फ संशोधन एक्ट का समर्थन किया। परवेज सिद्दिकी जदयू में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
8 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines