Tejashwi Yadav Statement On Vanity Van : बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच सूबे में बीपीएससी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) भी इस मामले में कूद पड़े हैं और वे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उनके पास खड़ी वैनिटी वैन की चर्चा हो रही है। इसे लेकर आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर तंज कसा है।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर मोतिहारी के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने बीपीएससी के री-एग्जाम को लेकर सत्याग्रह और पीके के आमरण अनशन पर कहा कि मुझको पता है कि इस आंदोलन का पूरी तरह से राजनीतिकरण कर दिया गया है। मैंने तो पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं कि मेरा नैतिक समर्थन आज भी है।
यह भी पढ़ें : दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश, दरोगा समेत कई घायल
कौन डायरेक्ट है : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि लोग वैनिटी वैन लेकर घूम रहे हैं। हमको पता है कि वैनिटी वैन में एक्टर-एक्ट्रेस रहती हैं और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बैठते हैं। मुझको यह पता है कि कौन डायरेक्ट है, कौन प्रोड्यूसर है, यह सबको पता है।
यह भी पढ़ें : BPSC: छात्र आंदोलन को हवा देने वाले तेजस्वी यादव ने क्यों बनाई दूरी, विपक्ष को क्या है डर?
बीपीएससी छात्रों को मेरा समर्थन है : पूर्व डिप्टी सीएम
उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर ने आजतक इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया कि अमित शाह ने क्यों उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की बात कही थी। उन्हें यह भी बताया चाहिए कि अमित शाह क्यों चाहते हैं कि पीके जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन जाएं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा बीपीएससी के अभ्यर्थियों को हमेशा समर्थन रहा है और आगे भी रहेगा।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines