'जब BJP विधायक मां की गाली देते हैं तब PM कहां होते', बिहार बंद पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Tejashwi Yadav alligades BJP MLAs Bihar bandh: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद को लेकर भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाते हैं, तब पीएम मोदी क्यों नहीं कुछ बोलते?

Tejashwi Yadav alligades BJP MLA

Tejashwi Yadav alligades BJP MLAs Bihar bandh: प्रधानमंत्री मोदी के मां को गाली दिए जाने मामले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मां तो मां होती है। मां शब्द लेते ही बहुत सुकून मिलता है। बेजुबान की भी मां होती है। किसी भी की मां को आशा शब्द नहीं बोलना चाहिए। हम लोग इसके पक्षधर नहीं है। ना हीं हम लोगों के संस्कार में यह है। रेवन्ना के प्रचार में मोदी जी जाते हैं। 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी, सोनिया जी को इतनी बद्दी बद्दी गालियां दी गई। नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया गया।

विज्ञापन

देश और बिहार की जनता सब कुछ जानती

तेजस्वी आगे कहते हैं कि मुझे भाजपा के विधायकों ने मां बहन की गाली सदन में देने का काम किया। जो व्यक्ति हमारे प्रवक्ता सारिका पासवान को नंगे घूमने की बात कह रहा था सड़क पर, उसको भाजपा पार्टी ज्वाइन करवाती है सम्मानित करती है। तब प्रधानमंत्री कहां थे? जानती है देश और बिहार की जनता सब कुछ जानती है और समझती है। यह दिखावटी और मिलावटी राजनीति से काम चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन

सरकार के लोग ही बिहार बंद कर रहे हैं

तेजस्वी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहते हैं कि प्रधानमंत्री तो विदेश में थे इतने दिन हो गए यह बात आए हुए भारत आए हैं उनको रोना आया और विदेश में ठहाके लगा रहे थे, सरकार के लोग ही बिहार बंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आते हैं तो स्कूल तो ऐसे ही बंद हो जाता है। भाजपा डरी हुई है जो वाटर अधिकारी यात्रा में जो जन सैलाब और समर्थन मिला है। इनकी चोरी पकड़ी गई है तो बेचैन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ