Tejashwi Yadav 2 Voter Card Case: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं, क्योंकि अब उनके खिलाफ 2 वोटर कार्ड मामले में पटना के दीघा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत वकील राजीव रंजन ने दर्ज कराई है, लेकिन शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। वहीं भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा हुआ है।
नोटिस में कहा गया है कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना एक मतदाता पहचान पत्र दिखाया था और दावा किया था कि उनका EPIC नंबर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिला है। लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है, जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया वोटर कार्ड चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया था। इसलिए तेजस्वी यादव उस EPIC नंबर का ब्यौरा जांच के लिए सौंपें, जो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया था।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का वोटर आईडी कार्ड मिला फर्जी तो क्या हो सकती है कार्रवाई? चुनाव आयोग कर रहा जांच
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव 2 वोटर आईडी कार्ड (EPIC नंबर) रखने के विवाद में फंस गए हैं। मामला 1 अगस्त 2025 को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ था। तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त 2025 को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। तेजस्वी ने कहा था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।
तेजस्वी ने EPIC नंबर RAB2916120 दिखाते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर यह नंबर सर्च करने पर नो रिकॉर्ड फाउंड का मैसेज आया, जिसे उन्होंने ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया। वहीं तेजस्वी के दावे का चुनाव आयोग ने खंडन किया और कहा कि मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम है। उनका नाम सीरियल नंबर 416 पर दीघा विधानसभा क्षेत्र में है और उनका वैध EPIC नंबर RAB0456228 है, जिसका उपयोग उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में किया था।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव के बचाव में उतरे पप्पू यादव, चुनाव आयोग को बताया BJP ‘प्रवक्ता’
आयोग ने किया तेजस्वी के दावे का खंडन
चुनाव आयोग ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया EPIC नंबर RAB2916120 चुनाव आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं मिला, इसलिए चुनाव आयोग ने उस नंबर को संदिग्ध माना है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी को नोटिस भेजकर EPIC नंबर RAB2916120 के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें यह संदेह जताते हुए कि जांच करने की बात कही गई है कि यह नंबर फर्जी हो सकता है या अवैध तरीके से बनवाया गया होगा। इसलिए चुनाव आयोग दोनों वोटर कार्ड की जांच करेगा।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
20 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines