Tejashwi On BJP: जमीन के बदले नौकरी (Land For Job Scam) मामले में CBI और ED की छापेमारी को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा को ललकारा है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि हम फर्जी Entire Political Science वाले नहीं बल्कि Real Public Science वाले समाजवादी लोग हैं।
लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपाइयों के झूठ, अफ़वाह और फर्जी राजनीतिक मुक़दमों से लड़ने के लिए हमारे पास राजनीतिक जमीन है, जिगर भी है और जमीर भी है। सुनो संघियों, आपके पास छलबल और धनबल है तो हमारे पास जन बल है।
सोमवार को भी छापेमारी को लेकर साधा था निशाना
तेजस्वी यादव मीडिया ने सोमवार को भी ईडी-सीबीआई की कार्रवाई को लेकर बयान दिया था। सोमवार शाम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करने के दौरान बिल्ली की आवाज निकाली थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि 600 करोड़ की बात सामने आ रही है, लेकिन आपको अमित शाह की क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही थी, उस दिन भी छापेमारी हो रही थी। छापामारी में क्या कुछ मिला, वह बताएं? उन्होंने कहा कि 2017 में आठ हजार करोड़ बेनामी संपत्ति की बात हुई थी। 6 साल हो गया उन संपत्तियों का क्या हुआ? इसका भी पहले बता दें।
तेजस्वी बोले- सीबीआई के असली डायरेक्टर हैं अमित शाह
तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर जो भी हों लेकिन असली डायरेक्टर अमित शाह ही हैं। इन लोगों (भाजपा) को अपनी स्क्रिप्ट डायलॉग बदलने चाहिए, हमेशा एक ही बात करते हैं। उन्होंने मीडिया को घेरते हुए कहा कि ‘छापे के नाम पर बीजेपी माइंड के मोदी मीडिया वाले अभी खबर चलाएंगे, ये मिला वो मिला, शेर जैसा दहाड़ेंगे… और फिर 10 दिन बाद म्याऊं!’
बता दें कि जमीन के बदले नौकरी (Land For Job Scam) मामले में ईडी ने लालू यादव के परिवार वाले के घरों पर छापे मारे थे। लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी ने छापेमारी में बताया कि उन्हें 50 लाख कैश मिला है। उन्होंने कहा कि ईडी ने जो कैश बरामद किया था, वो महीने खर्च के लिए रखा हुआ पैसा था। अगर आप करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी करेंगे तो कुल 50 लाख कैश तो वैसे ही हो जाएगा। जहां-जहां छापेमारी हुई वो अच्छे परिवार थे। उनके घर खर्च का पैसा था।
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
43 mins agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
22 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
22 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines