Bihar elections: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उससे पहले ही मंगलवार को कांग्रेस ने बैठक के बाद अपनी पार्टी के 25 उम्मीदवरों के नाम पर चर्चा के बाद लगभग तय माना जा रहा है. वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD ने भी मंगलवार शाम को 20 उम्मीदवार को सिंबल दे दिया है. गौरतलब है कि कल भी लालू यादव ने 6 उम्मीदवारों को सिम्बल दिया था. वहीं CPI ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
रघुनाथपुर सीट से मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब को सिंबल
महागठबंधन में सीट बंटवारे के एलान से पहले RJD ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. जिसमें राघोपुर विधान सभा सीट से तेजस्वी यादव को, महुआ विधान सभा सीट से मुकेश रौशन को, मोरवा विधान सभा सीट से रणविजय साहू को, हिलसा विधान सभा सीट से शक्ति यादव को, शेखपुरा विधान सभा सीट से विजय सम्राट को, गरखा विधान सभा सीट से सुरेन्द्र राम को, मधेपुरा विधान सभा सीट से चंद्रशेखर को, अलौली विधान सभा सीट से रामवृक्ष सदा को, फतुहा विधान सभा सीट से रामानन्द यादव को, उजियारपुर विधान सभा सीट से आलोक मेहता को, सोनपुर विधान सभा सीट से रामानुज यादव को, बख्तियारपुर विधान सभा सीट से अनिरुद्ध यादव को, बेला गंज विधान सभा सीट से विश्वनाथ यादव को, इस्लामपुर विधान सभा सीट से राकेश रौशन को, कांटी विधान सभा सीट से इस्माइल मंसूरी को, समस्तीपुर विधान सभा सीट से अख्तरल इस्लाम साहीन को, पारु विधान सभा सीट से शंकर यादव को, सिवान सदर विधान सभा सीट से अवध बिहारी चौधरी को, हाजीपुर विधान सभा सीट से देवकुमार चौरसिया को और रघुनाथ पुर विधान सभा सीट से मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब को सिंबल दिया गया है.
यह भी पढ़ें- लिस्ट से पहले नीतीश की पार्टी ने 14 को बांटे सिंबल, चिराग के उम्मीदवार को JDU से इस सीट पर उतारा
CPI ने भी इन सीटों पर की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
मंगलवार को CPI ML के बाद CPI ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. जिसमें तेघड़ा विधान सभा सीट से रामरतन सिंह को, बखरी (सु॰) विधान सभा सीट से सूर्यकान्त पासवान को, बछवाड़ा विधान सभा सीट से अवधेश कुमार राय को, बांका विधान सभा सीट से संजय कुमार को, हरलाखी विधान सभा सीट से राकेश कुमार पाण्डेय को और झंझारपुर से राम नारायण यादव को महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया. पार्टी ने इन उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिन्ह देने का निर्णय लिया है. पहली सूची में CPI ने अपने 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. यही नहीं CPI दूसरी सूची में गोह, करगहर, बेलदौर, बिहारशरीफ, राजापाकर (सु॰), केसरिया, चनपटिया और विक्रम सीट पर महागठबंधन की सहमति मिलते ही प्रत्याशी घोषित करेगी. अभी 8 सीट पर CPI ने दावा ठोक दिया है.
यह भी पढ़ें- बिहार में BJP की पहली सूची पर बवाल, टिकट कटने पर रामसूरत राय के समर्थकों ने किया हंगामा
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines