Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव ने अपने बयान में बड़ा संकेत दिया है। मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष को सीएम बनने का तक आशीर्वाद दे दिया। साथ ही परिवार से दूर होने का दर्द भी जाहिर किया है। तेजस्वी को आशीर्वाद बनने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा ‘आशीर्वाद है, भले ही वो लोग हमें छोड़ दें तो अलग बात है, कृष्णा को छोड़ दें तो अलग बात हो सकता है।’ तेजप्रताप के इस बयान ने अपने परिवार की तरफ रुझान बढ़ा दिया है। अब देखना है कि जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं, बड़े भाई तेजप्रताप के बयान का उन पर कितना असर होगा। इस बयान से दोनों भाईयों के एक होने की संभावना बढ़ गई है। बयान देते समय तेजप्रताप को भावुक भी देखा गया है। हालांकि तेजप्रताप महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
‘बिहार में भटक रहा नौजवान’
तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिहार सरकार ने रोजगार नहीं दिया। तो नौजवान भटक रहा है। लोग हमें जीताएंगे तो रोजगार मिलेगा। बिहार सरकार ने पूरे में क्राइम खेला हुआ है। हाहाकार मजा हुआ है। इस बार सरकार का जाना तय है।
यह भी पढ़ें: यादव-मुस्लिम…, तेज प्रताप यादव ने बता दिया चुनाव के तुरंत बाद करेंगे ये 2 काम
दोनों भाई साथ आए तो क्या?
तेजप्रताप के अपने छोटे भाई को आशीर्वाद देना आम बयान नहीं माना जा सकता है। तेजप्रताप के बयान से साफ है कि वह अभी भी आरजेडी से आमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं। अगर तेजप्रताप की घर वापसी होती है, तो तेजस्वी को टीम तेजप्रताप और गठबंधन के 5 दलों का भी साथ मिल जाएगा। टीम तेजप्रताप में विकासशील वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) पार्टी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara फिल्म देखने गए तेजप्रताप यादव के साथ क्या हुआ? इंटरव्यू में किया खुलासा
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines