बिहार की परसा विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को आरजेडी का प्रत्याशी बनाया है. तेजस्वी ने करिश्मा को टिकट देकर सियासी दांव खेला है. हालांकि तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में हैं.
कौन हैं करिश्मा राय?
करिश्मा, चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की पुत्री और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की बड़ी बहन हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने करिश्मा को RJD में शामिल कराया था. पेशे से डेंटिस्ट करिश्मा को तेजस्वी ने धूमधाम से पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. करिश्मा ने भी राजद में शामिल होते ही तेजस्वी के बड़े भाई और अपने जीजा तेज प्रताप को बिहार का सबसे प्यारा नेता बताया था. करिश्मा ने कहा था कि ऐश्वर्या की शादी से पहले ही लालू परिवार से हमारा करीबी रिश्ता है. मेरे पिता विधानचंद्र राय और लालू प्रसाद कॉलेज के दिनों से ही अच्छे मित्र रहे हैं. राजद में किसी लालच से नहीं आई हूं, बल्कि तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करने आई हूं.
2020 में लालू ने नहीं दिया था करिश्मा को टिकट
गौरतलब है कि करिश्मा राय पिछले विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी से टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें तब टिकट नहीं मिल पाया था. तेज प्रतप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे केस की वजह से लालू परिवार ने करिश्मा को टिकट नहीं दिया था. लालू परिवार उस समय तेज प्रताप यादव के साथ था, लेकिन पिछले दिनों लालू यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया. बता दें कि करिश्मा राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार के 8 भाजपा नेता NDA को देंगे झटका, निर्दलीय ठोकी ताल, दो बोले-निकाल दो परवाह नहीं
कोर्ट में चल रहा केस
चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चली. 6 महीने बाद ही तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी. उसके बाद से ही दोनों परिवारों के संबंध बिगड़ चुके हैं. ऐश्वर्या ने भी अपनी सास राबड़ी देवी एवं अन्य पर मारपीट कर घर से निकलने का मामला दर्ज कराया. इसके बाद चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी थी.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines