Tej Pratap Yadav Bihar Election: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी से निष्कासित हो चुके तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर परिवार के 5 लोगों के षड्यंत्र का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर बड़ा दावा किया। तेज प्रताप के अनुसार उनके राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर समाप्त करने की कोशिश की। इसी के साथ बृहद रूप से षड्यंत्र किया।
तेज प्रताप ने आगे लिखा- मैंने अपने 10 साल से ज्यादा के पॉलिटिकल करियर में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया और न ही मैंने कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र किया, लेकिन परिवार के 5 लोगों ने मेरे राजनैतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश की। कल इन सभी 5 परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। मैं कल इनके हरेक षड्यंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।
परिवार ने कर दिया था बाहर
आपको बता दें कि लालू प्रसादव यादव ने तेज प्रताप को उनके अनुचित व्यवहार के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनकी एक युवती के साथ तस्वीर से बवाल मच गया था। इसके बाद लालू परिवार को एक्शन लेना पड़ा। आरजेडी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप बिहार चुनाव को लेकर अलग तैयारी में जुट गए। उन्होंने टीम तेज प्रताप के नाम से अपना अलग संगठन भी बनाया है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: तेज प्रताप का बागी तेवर और बिहार की सियासत में नया ध्रुवीकरण
जयचंद वाले बयान की चर्चा
पिछले दिनों तेज प्रताप का जयचंद वाला एक बयान चर्चा में था। उन्होंने कहा था कि किसी जयचंद के चलते ही उनके खिलाफ चीजें हुई हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि 5 में से एक जयचंद बिहार छोड़कर भागने वाला है। उन्होंने इससे पहले आकाश यादव को जयचंद कहा था। आकाश यादव तेज प्रताप के पूर्व सहयोगी और अनुष्का के भाई हैं। अनुष्का के साथ ही तेज प्रताप की फोटो वायरल हुई थी। तेज प्रताप ने कहा कि उनकी फोटोज आकाश ने वायरल की थीं। इससे उनकी राजनैतिक छवि को नुकसान पहुंचा। अब एक बार फिर जयचंद वाले बयान की चर्चा होने लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप किसी खास व्यक्ति के बारे में कोई खुलासा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व IPS आनंद मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, पाला बदलते ही राहुल-तेजस्वी पर हमला
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines