From where will Tej Pratap Yadav contest the election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हाल ही में राजद से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने राज्य की विभिन्न विधानसभाओं में चहलकदमी बढ़ा दी है। हाल ही में उन्होंने अलग-अलग पांच पार्टियों का गठबंधन तैयार किया है और राजद और कांग्रेस को भी अपने साथ आने का न्यौता दिया है।
तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप का बड़ा दावा
तेज प्रताप यादव ने मीडिया में दिए बयान में साफ कहा कि तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेज प्रताप खुद महुआ सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों आगामी विधानसभा सीट से किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये तय नहीं है।
महुआ विधानसभा सीट पर मुस्लिम-यादव वोट बैंक का है गठजोड़
जानकारी के अनुसार वैशाली जिले में आने वाली महुआ विधानसभा सीट में मुस्लिम और यादव वोट की संख्या अधिक है। यहां इन दोनों जाति के करीब 35 फीसदी वोट हैं वहीं, करीब 21 फीसदी वोट अनुसूचित जाति के हैं। हालांकि मीडिया के पूछने पर तेजप्रताप ने कहा कि जाति की बात मत कीजिए। सभी धर्म के लोग पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि सब इंसान धर्म होना चाहिए।
साजिश करने वालों का होगा पर्दाफाश, राजद को भी साथ आकर चुनाव लड़ने का न्यौता
तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे अपने गठबंधन में अलग चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। राजद को अपने साथ आने का न्यौता देते हुए वह बोले अगर राजद को इस गठबंधन से जुड़ना है तो राजद भी जुड़ सकता है। आगे अपने खिलाफ साजिश करने वालों पर तीखा हमला बोलते हुए वह बोले की कौन-कौन साजिश कर रहा है सबका पर्दाफाश होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उसे अपने वोट से जवाब देगी।
‘जयचंद’ की नहीं की बात, जनता जवाब देकर पहुंचाएगी विधानसभा
मीडिया के पूछने पर की उन्हें राजद से किसने बाहर निकलवाया तेज प्रताप बोले की इस समय वे ‘जयचंद’ के बारे में बात नहीं करना चाहते। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आगे ले जाएंगे। वह प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारी के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि सभी युवाओं को रोजगार मिले। राजद के खिलाफ उनका वोट बैंक क्या है? यह पूछने पर तेज प्रताप ने कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें प्यार करती है और वह ही उन्हें फिर विधानसभा पहुंचाएगी।
ये भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने लड़कियों के लिए खोला ‘खजाना’, कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी, बैठक में पास हुए 36 प्रस्ताव
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
4 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines